बॉलीवुड सितारे ही नहीं बल्कि आज टीवी सितारे भी अपनी निजी जिंदगी और लाइफस्टाइल की खबरों को लेकर काफी अधिक सर्दियों में रहते हैं| ऐसे मैं अपनी आज के इस पोस्ट के जरिए हम आपको टीवी इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिनके पास मुंबई में अपने खुद के घर मौजूद हैं| तो चलिए हम आपको इन सितारों से मिलाते हैं और इनके घरों की कुछ तस्वीरें आपको दिखाते हैं…

अर्जुन बिजलानी

इन दिनों खतरों के खिलाड़ी के 11 में सीजन में नजर आ रहे टीवी इंडस्ट्री के बेहद मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने कुछ वक्त पहले ही मुंबई में अपना नया घर खरीदा है| अर्जुन की बात करें तो अपनी पत्नी नेहा स्वामी को सालगिरह के मौके पर इन्होंने एक घर गिफ्ट किया है जहां पर अर्जुन और उनकी पत्नी नेहा रह रहे हैं| कुछ रिपोर्ट की माने तो अर्जुन के इस घर की कीमत तकरीबन 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है|

निक्की तम्बोली

टीवी के मशहूर एक्ट्रेस निक्की तंबोली बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे फेमस रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं| बता दे निक्की तंबोली के पास मुंबई में अपना खुद का एक शानदार घर है जिसकी फर्निशिंग इन्होंने काफी हद तक आधुनिक तरीके से कराई है| बताते चलें निक्की के घर से पूरे मुंबई शहर का एक शानदार नजारा देखने को मिलता है|

कपिल शर्मा

इस लिस्ट में अगला नाम देश के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा का है जो अपनी पत्नी, मां और दोनों बच्चों सहित अपने मुंबई के आलीशान घर में रहते हैं| कपिल शर्मा की बात करें तो मुंबई के अंधेरी वेस्ट के डीएलएफ एंक्लेव में इनका यह शानदार घर बना हुआ है| बता दे खबरों के मुताबिक कपिल शर्मा जी फ्लैट में रहते हैं उसकी कीमत तकरीबन 15 करोड़ रुपए बताई जाती है| इस घर के अलावा कपिल शर्मा के पास खुद का एक शानदार बंगला भी है जो के इनका पुश्तैनी घर है और यह पंजाब में बना हुआ है|

गौहर खान

एक्ट्रेस गौहर खान की बात करें तो टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी आज एक्ट्रेस गजब की पॉपुलरटी हासिल कर चुकी हैं| गौहर खान के पास भी मुंबई में अपना एक शानदार अपार्टमेंट मौजूद है जो के अंदर से बेहद ही लग्जरियस है| इनके इस अपार्टमेंट में वाइट कलर चाहिए फर्निशिंग की गई है जो इसे एक अनोखा लुक देता है| बताते चलें एक्ट्रेस की शेयर की गई तस्वीरों में भी अक्सर इनके घर की झलक देखने को मिल जाती है|

श्वेता तिवारी

लिस्ट में आखरी नाम टीवी इंडस्ट्री के बेहद मशहूर और कामयाब एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का है जिनके पास मुंबई में अपना आलीशान घर मौजूद है| श्वेता तिवारी की बात करें तो इनके घर के अंदर की फर्निशिंग काफी बेहतरीन तरीके से की गई है और साथ ही घर के अंदर लगे खूबसूरत लाइट इनके घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाती हैं| बता दे श्वेता अपने घर में बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ ही रहती हैं और जानकारी के लिए बता दें श्वेता अपने इन दोनों बच्चों की परवरिश अकेली ही कर रही हैं|

By Anisha