बॉलीवुड की कई बेहद सफल और शानदार फिल्मों में अपने निभाए गए किरदार से फिल्मी दुनिया में गजब की सफलता और लाखों दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल कर चुके इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी आज हिंदी सिनेमा के कुछ सफल और मशहूर अभिनेताओं में गिने जाते हैं, और इसी वजह से आज सुनील शेट्टी के चाहने वाले उनके प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं|

सुनील शेट्टी की बात करें तो, आज उनका नाम इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेताओं के लिस्ट में भी शामिल है, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बैलेंस रखकर चलते हैं| अपने काम के साथ-साथ सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ भी वक्त बिताना नहीं भूलते हैं, जिस वजह से आज अपने परिवार के हर एक सदस्य के साथ सुनील शेट्टी काफी अच्छा रिश्ता रखते हैं|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपके साथ अभिनेता सुनील शेट्टी की कुछ ऐसी ही तस्वीरें साझा करने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आसानी से यह कहा जा सकता है कि सुनील शेट्टी ना केवल सुनील शेट्टी अपने कैरियर में काफी सक्सेसफुल है बल्कि इसके साथ-साथ रियल लाइफ में भी वह एक परफेक्ट फैमिली मैन है|

पत्नी माना शेट्टी के बेहद करीब हैं अभिनेता

अगर निजी जिंदगी की बात करें तो, सुनील शेट्टी ने बीते साल 1991 में आपके पत्नी माना शेट्टी के साथ शादी रचाई थी, और ऐसे में आज अभिनेता की शादी को तकरीबन 30 साल से अधिक का वक्त गुजर चुका है|

लेकिन, आज भी सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी के बेहद करीब है और कई बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी के साथ अभिनेता तस्वीरें भी शेयर करते हुए नजर आते हैं| इसके अलावा अक्सर काम से वक्त निकालकर अभिनेता अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना भी नहीं भूलते हैं|

बेटी अथिया शेट्टी पर जान लुटाते हैं अभिनेता

अपनी शादी के एक साल बाद साल 1992 में सुनील शेट्टी एक बेटी के पिता बने थे, जिनका नाम अथिया शेट्टी है| सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज अपने पिता की तरह ही एक्टिंग की दुनिया में अपना कैरियर बनाने में लगी हुई है और आज वह एक फेमस मॉडल और उभरती एक्ट्रेस के तौर पर खुद की पहचान रखते हैं|

अपनी बेटी अथिया शेट्टी के साथ अभिनेता सुनील शेट्टी काफी प्यारा और क्लोज बांड शेयर करते हैं, और कई बार अपनी बेटी के साथ तस्वीरों में भी नजर आते हैं| लोगों के लिए आज भले ही सुनील शेट्टी की बेटी अथिया बड़ी हो चुकी है, पर अभिनेता आज भी अपनी इकलौती लाडली बेटी को प्रिंसेस की तरह रखते हैं|

 

बेटे अहान शेट्टी के साथ कुछ ऐसा है अभिनेता का रिश्ता

साल 1995 में अभिनेता सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के पिता बने थे, जिनकी उम्र अभी 27 साल है| अपने पिता और बहन की तरह अहान शेट्टी भी एक्टिंग की दुनिया में अपना कैरियर बनाने में लगे हुए हैं और अभी बीते कुछ समय पहले उन्होंने बॉलीवुड फिल्म तड़प के जरिये इंडस्ट्री में डेब्यू किया है|

बेटी अथिया शेट्टी की तरह अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ भी अभिनेता काफी स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते हैं और असल जिंदगी में अभिनेता अपने बेटे अहान शेट्टी को बिल्कुल अपने दोस्त जैसा ट्वीट करते हैं|

By Akash