गुजरे जमाने के कुछ बेहद मशहूर और जाने-माने बॉलीवुड अभिनेताओं में शामिल रहे एक्टर सुनील शेट्टी इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री से दूर हुए काफी लंबा वक्त गुजर चुका है| पर इसके बावजूद भी अक्सर यह खबरें और सुर्खियों में बने रहते हैं| सुनील शेट्टी की बात करें तो, अभिनेता काफी लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में असक्रिय हैं, पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों को लेकर अभिनेता आज भी सुर्खियों में बने रहते हैं|

ऐसे में इन दिनों एक बार फिर से सुनील शेट्टी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में नजर आ रहे हैं| हालांकि इस बार सुनील शेट्टी अपने नहीं बल्कि अपने दोनों बच्चों से जुड़ी खबरों की वजह से चर्चाओं में हैं| दरअसल, सुनील शेट्टी को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही है कि जल्दी आने वाले दिनों में अभिनेता के घर पर शहनाइयां बजने जा रही हैं, और इससे भी दिलचस्प बात यह है कि सुनील शेट्टी के घर पर एक नहीं बल्कि कुल दो-दो शादियां एक साथ होने वाली हैं|

खबरों के मुताबिक, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी दोनों ही ने अपने अपने लाइफ पार्टनर चुन लिए हैं और ऐसे में इन्हें लेकर अब ऐसी खबरें हैं कि यह दोनों जल्दी अपने अपने पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं|

बात करें, अगर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की तो शायद ही आपको यह बात बताने की जरूरत है कि अभिनेता की बेटी ने किसे अपने लाइफ पार्टनर के रूप में चुना है| अथिया शेट्टी के लाइफ पार्टनर कोई और नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान पंजाब की टीम की तरफ से खेलने वाले वह शानदार खिलाड़ी केएल राहुल है, जिन्हें अखियां छुट्टी बीते काफी लंबे वक्त से डेट करती आ रही हैं और अब आने वाले दिनों में शायद यह दोनों सितारे शादी कर सकते हैं|

वहीं दूसरी तरफ, अगर बात करने सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की तो वह बीते काफी वक्त से तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं, जिनके पिता का नाम जयदेव श्रॉफ है जो कि यूनाइटेड फास्फोरस लिमिटेड के सीईओ हैं| अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ खुद भी एक फैशन डिज़ाइनर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं, जो कि लुक्स के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस है|

हालांकि अभी तक सुनील शेट्टी या फिर उनके दोनों बच्चों की तरफ से शादी को लेकर कोई बड़ी अपडेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि इनकी शादी इसी साल 2022 में होने जा रही है|

बीते साल, अथिया शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर क्रिकेटर केएल राहुल ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था, जिसके बाद से लगातार इनकी शादी की खबरें सामने आ रही है| वही अगर बात करें, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की तो उन्होंने बीते साल 2021 में ही फिल्म तड़प के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था| जिसमें दर्शकों द्वारा अहान शेट्टी के अभिनय की खूब तारीफें सुनने को मिली थी|

By Akash