बॉलीवुड के कुछ बेहद मशहूर और जाने-माने अभिनेता में शामिल एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों भले ही बीते काफी समय से फिल्मी दुनिया में सक्रिय नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी आज अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं और जैसा कि हमें पता है कि आज लोगों के बीच भी अभिनेता के काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है, इस वजह से फैंस भी आज अभिनेता से जुड़ी खबरों में काफी दिलचस्पी रखते हैं|

अभी हाल ही में बीते कुछ समय पहले अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी को लेकर काफी सुर्खियों में नजर आए थे, जो अभी हाल ही में बीती 23 जनवरी, 2023 की तारीख को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी है|

अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी के बाद सुनील शेट्टी बेहद खुश नजर आए थे और बेटी की शादी की खुशखबरी फैन्स को देने के लिए अभिनेता खुद ही मीडिया के सामने अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ नजर आए थे और सभी को मिठाइयां बांटते हुए उन्होंने यह खुशखबरी दी थी|

लेकिन, अब बेटी अथिया शेट्टी के बाद सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी से जुड़ी भी खबरें सामने आ रही है कि आने वाले दिनों में जल्द ही वह भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं| हालांकि, अभी तक इस बारे में किसी भी तरह की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही सुनील शेट्टी या फिर उनके बेटे अहान शेट्टी ने इस विषय पर बातचीत की है|

बीते वक्त में कई बार अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ की डेटिंग की खबरें सामने आ चुके हैं और इन्ही खबरों के बीच कई बार अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ की शादी की खबरें भी सामने आ चुकी है, लेकिन इन खबरों पर अहान शेट्टी या फिर सुनील शेट्टी द्वारा किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया गया है और ना ही वह इस बारे में पब्लिकली बात करते हुए नजर आए हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बीते काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं, जो कि अहान शेट्टी की तरह ही एक बेहद पॉपुलर और चर्चित स्टार किड है और अभी के लिए वह सबसे ज्यादा मॉडलिंग में एक्टिव है|

तानिया श्रॉफ आज खुद भी एक पॉपुलर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और फैशन डिज़ाइनर के तौर पर खुद की पहचान रखती हैं, जिनके पिता का नाम जयदेव श्रॉफ है और वर्तमान समय में वह एक सफल और प्रतिष्ठित इंडस्ट्रियलिस्ट हैं|

आखिर में अगर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो, अपने पिता की तरह ही उन्होंने भी एक्टिंग की दुनिया में ही अपना कैरियर बनाने की शुरुआत की है और उन्होंने बॉलीवुड फिल्म तड़प के जरिए इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था, जिसमें उनके निभाए गए किरदार और अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया और उनकी इस फिल्म को भी दर्शकों का मिला जुला रिस्पांस मिला|

By Akash