Sushant Singh Rajput and Ankita Lokhande

अभी हाल ही में गुज़रे साल 2019 में बॉलीवुड के मशहूर और बेहद टैलेंटेड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गये| सुशांत की कहें तो बीते साल की 14 जून की तारिख को ये हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ गये थे और ऐसे में इनके लाखों चाहने वालों नें इस बात पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे के सुशांत के इस तरह चले जाने के पीछे सिर्फ एक खुदखुशी न होकर कोई बड़ी साजिश है| और इसी सिलसिले में सोशल मीडिया पर भी सुशांत के फैन्स नें इन्हें न्याय दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया था| हालाँकि आज एक साल बाद भी इस मामले में कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नही आई है|

अभी भी लोग करते हैं याद

सुशांत के इस पूरे मामले को सम्भालने के लिए सबसे पहले मुंबई पुलिस सामने आई थी पर उनकी नाकामयाबी के बाद सुशांत के इस मामले को सीबीआई को दे दिया गया| हालाँकि इस मामले में अभी तक सीबीआई नें भी अधिक कुछ हासिल नही किया है| आज अभिनेता को हमारे बीच से विदा लिए 1 साल से अधिक वक्त गुजर चूका है पर आज भी इस मामले में अधिक कोई खुलासा नही हुआ|

हालाँकि आज भी फैन्स सुशांत को काफी याद करते हैं और आज इनके दुनिया से चले जाने के बाद भी फैन्स का इनके लिए वो प्यार कम नही हुआ है| पर आज की हमारी यह खबर सुशांत के फैन्स को जरूर पसंद आने वाली है| दरअसल एक बंगाली टेक्स्टबुक में सुशांत की गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे संग एक तस्वीर शामिल की गयी है और उस पन्ने पर परिवार, पिता और बच्चों पर कुछ सवाल और जवाब छापे गये है|

स्मिता पारेख नें एक ट्वीट के जरिये इस बात की जानकारी दी है और उस पेज की तस्वीर शेयर करते हुए इन्होने  लिखा है के हमारे प्यारे सुशांत को एक और प्राइमरी बंगला टेक्स्टबुक में पिता के रूप में पब्लिश किया गया है| आगे उन्होंने लिखा है के इसे देख वो काफी गर्वान्वित फील कर रही है और उन्होंने साथ ही कहा के देश के एजुकेशन बोर्ड को भीसुशांत सिंह राजपूत सबसे बेस्ट लगे हैं|

इसलिए छापा गया

सुशांत से जुडी इस ट्वीट पर काफी जल्दी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी भी शुरू कर दी जिनमे एक यूजर नें लिखा था के उसे खुद एक बंगाली होने पर गर्व हो रहा है| वहीँ एक अन्य यूजर नें लिखा है एक सुशांत ने अपने पीछे अपनी एक अनोखी और अविस्मृत छाप छोड़ी है और यही कारण है के इन्हें बंगाल की टेक्स्टबुक में दर्शाया गया है| और आगे लिखा के सुशांत बेहतर उदाहरन किसी बच्चे के लिए कम ही हो भी सकते है जो दुनिया से जाने के बाद भी सब को प्रेरित करते है|

इसके अलावा अगर सुशांत की कुछ अन्य काबिलियतों पर नजर डालें तो हम आपको बता दें के इनकी अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ नें फिल्मो के कई रिकार्ड्स तोड़ दिए थे और इसी से यह बात साफ़ हो जाती है के इनके जाने के बाद भी फैन्स का प्यार इनके लिए बरकरार रहा था| साथ ही बता दें के करियर में भी इन्होने कई एक से बढकर एक फ़िल्में दी थी|

By Anisha