अपने खूबसूरत लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग से घर-घर में लाखों दर्शकों के बीच खुद की एक खास पहचान बना चुके टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस चारू आसोपा आज छोटे पर्दे की एक बेहद सफल और जानी-मानी अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान रखती हैं| पर, अपनी प्रोफेशनल लाइफ में इतनी सफलता और लोकप्रियता हासिल करने के बाद भी निजी जिंदगी में चारू आसोपा को काफी उतार-चढ़ाव भरे पलों से गुजरना पड़ा है|

अभी बीते कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि चारू आसोपा और उनके पति राजीव सेन ने तलाक के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है, पर इसके बाद अपने रिश्ते को एक और मौका देने के लिए और बेटी जियाना की खातिर दोनों ने एक बार फिर से साथ रहने का फैसला लिया| लेकिन. स्थिति में उतने अधिक बदलाव नहीं आए, जिस वजह से अब एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी को एक अलग सिरे से शुरू करने का फैसला लिया है और इसके लिए वह एक नया घर में भी शिफ्ट हो चुकी हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)


हालांकि, पति राजीव सेन के साथ चारू आसोपा का रिश्ता उतना अच्छा नहीं है, लेकिन अपने ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ चारों सौंपा काफी क्लोज बांड शेयर करती हैं और उनके लिए चारू असोपा के दिल में आज भी सम्मान और प्यार बरकरार है|

इसी सिलसिले में अब चारू आसोपा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को उनके 47वें जन्मदिन पर बेहद खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया है, जो कि रिश्ते में चारू आसोपा की ननद लगती हैं और उनके हस्बैंड राजीव सेन की बहन है|

सुष्मिता सेन को बर्थडे विश करने के लिए चारू आसोपा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए 2 तस्वीरें साझा की है, जिसमें से पहली तस्वीर में चारू आसोपा अपनी ननद सुष्मिता सेन और बेटी जियाना के साथ नजर आ रही हैं| वही इसके बाद पोस्ट में शामिल अगली तस्वीर में चारू आसोपा अपनी ननद सुष्मिता सेन के साथ सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं,जिसमें सुष्मिता सेन ने उन्हें गले लगा रखा है|

इस पोस्ट को शेयर करते हुए चारू आसोपा ने कैप्शन में लिखा है- ’उस सबसे अमेजिंग पर्सन को हैप्पी बर्थडे, जिसे मैं जानती हूं|उस महिला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जिसने मुझे मेहनत करना सिखाया| इमानदारी और उदार रहना सिखाया| इन सभी के लिए शुक्रिया| सच में आप बेस्ट हैं| लव यू दीदी | सुष्मिता सेन…’

ऐसे में अब अपनी ननद सुष्मिता सेन को उनके जन्मदिन पर विश करने का चारू असोपा का यह क्यूट अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है और उसके साथ-साथ फैंस ही नहीं बल्कि तमाम सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके इस खूबसूरत अंदाज की खूब तारीफे करते हुए नजर आ रहे हैं|

आपको बताते चलें, आज चारू आसोपा और राजीव सेन के बीच भले ही रिश्ते इतने अच्छे नहीं चल रहे हैं, पर इसके बावजूद भी आज सुष्मिता सेन अपने भाई के साथ साथ चारू असोपा का काफी सपोर्ट करती हैं और जितना वह कर सकती हैं, उतनी वह चारू की मदद भी करती हैं|

By Anisha