बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान सालों पहले तलाक लेकर एक दूसरे से अपनी अपनी राहें अलग कर चुके हैं हालांकि तलाक के बाद भी इन दोनों के बीच दोस्ती का गहरा रिश्ता बरकरार है और अक्सर ही इन दोनों को एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है| रितिक रोशन और सुजैन खान दो बच्चों के माता-पिता भी है और भले ही कपल के तौर पर यह दोनों एक साथ नहीं रहते हैं लेकिन पेरेंट्स होने की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं और अक्सर ही अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं|

वही तलाक के बाद सुजैन खान और रितिक रोशन दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और जहां इन दिनों रितिक रोशन सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में है वही सुजैन खान भी अर्सलान गोनी को डेट कर रही है और दोनों एक दूजे के साथ रिलेशनशिप में है|रितिक रोशन और सुजैन खान की राहे भले ही अलग हो चुकी है परंतु अपने दोनों बेटों के खातिर यह दोनों अक्सर ही कई मौके पर साथ देकर जाते हैं और एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है| दरअसल हाल ही में रितिक रोशन और सुजैन खान को एक ही छत के नीचे पार्टी एंजॉय करते हुए देखा गया और सोशल मीडिया पर इस पार्टी की ढेरों तस्वीरें और वीडियोस वायरल हो रही है|

रितिक रोशन और सुजैन खान के दोनों बेटे ऋदान और ऋहान ने स्टेज परफॉर्मेंस दी और दोनों ने म्यूजिकल नाइट में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया और इस मौके पर रितिक रोशन और सुजैन खान एक ही छत के नीचे नजर आए| वही इस पार्टी में रितिक रोशन और सुजैन खान के साथ साथ इन दोनों के पार्टनर सबा आजाद और अर्सलान गोनी भी नजर आए ये चारों मिलकर एक साथ पार्टी एंजॉय करते हुए देखे गए|

सोशल मीडिया पर रितिक रोशन और सुजैन खान अपने अपने पार्टनर के साथ एक ही छत के नीचे जमकर पार्टी एंजॉय करते हुए देखे गए और अब इस पार्टी की झलक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है| वही इस पार्टी में रितिक रोशन और सुजैन खान अपने बच्चों के लिए चेयर करते हुए देखे गए और वही सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ जमकर मस्ती करती हुई देखी गई|

वही सुजैन खान की बहन फराह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पार्टी की काफी सारी तस्वीरें साझा की है और इन तस्वीरों में रितिक रोशन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी बेहद मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं| रितिक रोशन और सुजैन खान अपने बच्चों का हौसला अफजाई करने के लिए इस पार्टी में एक साथ पहुंचे थे |

रितिक रोशन और सबा आजाद काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं और अभी हाल ही में इस कपल को लेकर ऐसी खबरें सामने आई थी कि यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं| वही सुजैन खान भी अर्सलान के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में है और इन दोनों की तस्वीरें भी आए दिन इंटरनेट की दुनिया में वायरल होती रहती हैं|

By Anisha