बीते 90 के दशक के बेहद मशहूर निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के बारे में तो आज हम सभी जानते हैं, जिन्होंने कई एक से बढ़कर एक सफल और बेहतरीन धार्मिक धारावाहिकों का निर्देशन किया है और इनके इन्ही धारावाहिकों से कई जाने-माने अभिनेता और अभिनेत्रियों को लाखों दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान हासिल हुई है|

ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको श्री रामानंद सागर के बेहद सफल पौराणिक धारावाहिक ‘श्री कृष्णा’ में भगवान श्री कृष्ण के मुख्य किरदार को निभाते नजर आए अभिनेता से मिलाने जा रहे हैं, जिन्हें आप शायद पहली नजर में अब पहचान भी नहीं पाएंगे…

सबसे पहले हम आपको बता दें कि रामानंद सागर के सीरियल ‘श्री कृष्णा’ में भगवान श्री कृष्ण के किरदार को निभाते हुए घर-घर में लाखों दर्शकों के बीच खुद की एक खास पहचान हासिल करने वाले अभिनेता का नाम स्वप्निल जोशी है, जो आज भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय बने हुए हैं| लेकिन, स्वप्निल जोशी ना केवल उम्र के मामले में बड़े हो चुके हैं बल्कि इसके साथ-साथ आज उनके लुक्स भी पहले से काफी ज्यादा बदल चुके हैं|

|श्री कृष्ण| का रोल निभाकर घर-घर हो गए थे मशहूर

सबसे पहले हम आपको बता दें कि रामानंद सागर के सीरियल ‘श्री कृष्णा’ में अभिनेता स्वप्निल जोशी एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आए थे, और उन्होंने अपने क्यूट लुक और बेहतरीन अभिनय से लाखों फैंस के दिलों को जीत लिया था| वारिस सीरियल में नजर आने के बाद उन्हें हर घर में भगवान कृष्ण के रूप में पहचान मिल गई थी|

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा बताया जाता है कि उस वक्त जब स्वप्निल जोशी ने भगवान श्री कृष्ण के किरदार को निभाया था, तब उनकी उम्र महज 16 साल थी और इस छोटी सी उम्र में उन्होंने काफी शानदार और उम्दा तरीके से अपने किरदार को प्रस्तुत किया था|

आज बदल चुका है अभिनेता का पूरा लुक

पर अगर आज की कहें तो, अभिनेता स्वप्निल जोशी की उम्र अब 44 साल हो चुकी है और अब वो ना केवल उम्र के मामले में बड़े हो चुके हैं, बल्कि इसके साथ साथ दिखने में भी वह अब काफी ज्यादा बदल चुके हैं|

अगर वर्तमान समय की बात करें तो, खासतौर पर अभिनेता मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं और अभी हाल ही में रिलीज हुई एम एक्स प्लेयर की वेब सीरीज समांतर 2 में भी अभिनेता मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे| इससे पहले भी इसी वेब सीरीज के पहले सीजन में अभिनेता स्वप्निल जोशी नजर आ चुके हैं|स्वप्निल जोशी के कैरियर में आज ‘हद कर दी’, ‘दिल विल प्यार व्यार’, ‘देश में निकला होगा चांद’, ‘भाभी’ और ‘हरे कांच की चूड़ियां’ जैसे अन्य धारावाहिकों के नाम भी शामिल है|

सोशल मीडिया पर सक्रीय हैं अभिनेता

सोशल मीडिया पर भी आज अभिनेता स्वप्निल जोशी काफी एक्टिव नजर आते हैं, और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए देखा जाता है, जिनमें वह कई बार काफी हैंडसम और स्मार्ट लुक्स में नजर आते हैं और कई बार उन्हें अपनी पोस्ट्स की वजह से फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनते हुए भी देखा जाता है|

By Anisha