बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्हें फिल्मों से अधिक अपने विवादों या फिर बयानों को लेकर चर्चाओं में देखा जाता है| इसके अलावा स्वरा भास्कर को सोशल मीडिया पर भी अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है| और क्योंकि अक्सर उनका नाम विवादों में आता रहता है इस वजह से सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे लोग मौजूद हैं जो इन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ते| स्वरा भास्कर इसी वजह से अक्सर ही खबरों और सुर्खियों में बनी रहती हैं और इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी इन्हें अक्सर चर्चाओं में देखा जाता है| वही सोशल मीडिया पर इन दिनों स्वरा भास्कर एक बार फिर से काफी अधिक चर्चाओं का विषय बनी हुई है|

दरअसल इस बार स्वरा भास्कर अपनी शेयर की गई एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में आई है जिस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी| लेकिन इसे देखने के बाद स्वरा भास्कर खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने पलट कर उस रोल करने वाले को करारा जवाब दे दिया| और इसी वजह से स्वरा भास्कर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी अधिक चर्चाओं में बनी हुई हैं| तो चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या है यह पूरा मामला…

स्वरा की साड़ी

दरअसल बीते दिनों अपने ट्विटर के सोशल मीडिया अकाउंट पर स्वरा भास्कर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘एक साड़ी, एक पार्क, एक सैर, एक किताब… इन सब को ‘शांति में’ महसूस करना चाहिए।’ इस तस्वीर में स्वरा भास्कर एक साड़ी में नजर आई थी और इस तस्वीर में उनके पीछे पार्क का हरा भरा बैकग्राउंड दिख रहा था|

https://twitter.com/Truth_Alwayss/status/1458223910957162503?s=20

यूजर ने कहा नौकरानी ज्यादा अच्छी

स्वरा भास्कर द्वारा शेयर की गई इसी तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने उन्हें रोल करने की कोशिश की| उस यूज़र ने की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि उसकी नौकरानी साड़ी में उनसे बहुत अच्छी दिखती है और वह हमसे कहीं ज्यादा सुंदर है|

स्वरा ने दिया करारा जवाब

इस कमेंट को देखने के बाद स्वरा भास्कर ने उस रोल करने वाले शख्स को ते हुए लिखा के उन्हें यकीन है उसकी घरेलू सहायिका सुंदर है| आगे स्वरा भास्कर ने लिखा क्यों नहीं उम्मीद है वह उनकी मेहनत और उनकी गरिमा का सम्मान करेगा और कभी उनके साथ बुरा बर्ताव नहीं करेगा| ऐसे में स्वरा भास्कर ने काफी बेहतरीन तरीके से और काफी नरम लहजे में ट्रोल करने वाले को जवाब दिया जिस वजह से उनकी काफी तारीफ हो रही है|

पहले भी स्वरा का मजाक उड़ा चुके हैं यूजर

स्वरा भास्कर धीरे-धीर काफी पॉपुलर हो गई हैं जिस वजह से उनके चाहने वालों के साथ साथ उनके कई हेटर्स भी  हो गए हैं जो सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें ट्रोल करने के बहाने ढूंढते रहते हैं| अभी बीते कुछ वक्त पहले स्वरा भास्कर ने एक तस्वीर शेयर की थी जो उन्होंने बाग मैगजीन की खबर के लिए शूट कराई थी| इस तस्वीर पर भी कुछ यूजर्स ने गलत कमेंट किए थे जिन्हें स्वरा भास्कर ने करारा जवाब दिया था|

By Akash