सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावरफुल कपल के रूप में जाने जाते हैं और वही यह कपल आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर की सुर्खियों में बना रहता है| करीना और सैफ अली खान आज दो बेटों के माता पिता बन चुके हैं जिनमें से इन के बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है तो वही छोटे बेटे का नाम जहांगीर अली खान है|

करीना कपूर के दोनों ही बेटे बॉलीवुड के बेहद पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं और वही बात करे करीना के बड़े शहजादे तैमूर अली खान की तो तैमूर बचपन से ही लाइमलाइट में रहे हैं और उन्हें भी अपने माता-पिता की तरह ही काफी ज्यादा पापुलैरिटी मिल चुकी है| तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस से हमेशा ही लोगों का दिल चुराते हुए नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर जब भी तैमूर अली खान की कोई भी तस्वीरें या वीडियोस सामने आते हैं तो वह जमकर वायरल हो जाते हैं|

तैमूर की तस्वीरों पर लोग दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं और वह अपने क्यूट अंदाज से सभी का दिल जीत लेते हैं| वही करीना कपूर इन दिनों अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों के साथ वेकेशन एंजॉय करने के लिए पटौदी हाउस गई हुई है जहां से बेबो ने कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है|

हाल ही में करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के साथ पटौदी पैलेस में बैडमिंटन खेलते हुए अपना एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था | यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है | सैफ और करीना अपने बच्चों के साथ पटौदी पैलेस में इस वक्त क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं इसी बीच करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान की कुछ क्यूट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है|

इन तस्वीरों में करीना के शहजादे खेतों में नजर आ रहे हैं और यह तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है| करीना कपूर खान ने तैमूर अली खान की जो तस्वीरें साझा की है उसमें तैमूर हरे भरे खेतों में अपने हाथ में मूली लिए हुए बेहद क्यूट अंदाज में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं| इनमें से एक तस्वीर में तैमूर अली खान अपने हाथ से मूली उखाड़ते हुए भी देखे जा सकते हैं और इस दौरान तैमूर का इनोसेंट एक्सप्रेशन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है|

वही करीना ने अपने लाडले की इन प्यारी प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए बेहद खास कैप्शन भी लिखा है| उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि,”गरम गरम मूली के परांठे with घी for lunch इसके साथ उन्होंने #TimTim #Homegrown #Plant #Grow #Eat “.

सोशल मीडिया पर करीना कपूर के इस पोस्ट को अब तक लाखों लाइक मिल चुके हैं और वही तैमूर के प्रशंसक इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं| बात करें करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की तो हाल ही में एक्ट्रेस को आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है|

By Anisha