बॉलीवुड के कुछ सबसे अधिक चर्चाओं में रहने वाले स्टार किड्स मैं शामिल बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर अभिनेता सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अक्सर ही खबरों और सुर्खियों में देखे जाते हैं| तैमूर की बात करें तो अक्सर ही सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियोस वायरल होते रहते हैं| तैमूर अपने क्यूट लुक्स और एक्टिविटीज से लाखों लोगों को अपना फैन बना चुके हैं और इसी कारण आज सोशल मीडिया पर भी इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है|

बता दे तैमूर इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं| दरअसल मां करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बेटे तैमूर की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिनमें तैमूर अपने कोई दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर जाते दिख रहे हैं| शेयर की गई तस्वीरों में तैमूर के कुल चार दोस्त उनके साथ एक गार्डन में खड़े नजर आ रहे हैं|

वही एक दूसरी तस्वीर में तैमूर फोटो के लिए खड़े होकर पोज देते दिख रहे हैं| करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है-‘रोड ट्रिप के लिए रेडी। हमेशा की तरह बेस्ट टाइम के लिए @gallopsmumbai धन्यवाद। मेरी फेवरेट जगह।’

करीना ने पोस्ट में इस तस्वीर के अलावा एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें तैमूर और उनके चार दोस्त जमीन पर लेटे हुए दिख रहे हैं| शेयर की गई तस्वीरों में करीना कपूर के बेटे तैमूर के अलावा बॉलीवुड के कार अभिनेता के बेटे नजर आए हैं| यह कोई और नहीं बल्कि एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य हैं जिनकी तैमूर के साथ काफी अच्छी फ्रेंडशिप है|

बता दे के बीते कुछ दिनों पहले ही मां करीना कपूर, पिता सैफ अली खान और अपने छोटे भाई के के साथ तैमूर मालदीव्स में भी वेकेशंस को इंजॉय करते नजर आए थे| मां करीना ने इस वैकेशन की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैन्स तक पहुंचाई थी और फैन्स नें भी इन्हें काफी पसंद किया था| तैमूर ने आज काफी कम उम्र में अपनी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है और अब जब भी सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें या वीडियोस सामने आती हैं तो वह तेजी से वायरल होता भी देखा जाता है|

हालांकि अगर बात करें करीना कपूर और सैफ अली खान के दूसरे बेटे जैह की तो बता दें एक्ट्रेस ने अभी तक अपने बेटे की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है और ऐसे में अपनी चाहीती एक्ट्रेस के दूसरे बेटे जेह की एक झलक पाने के लिए फैन्स अब भी बेकरार हैं| पर एक्ट्रेस ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और ऐसा लग रहा है के अपने दूसरे बेटे की परवरिश एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर रख कर करने वाली हैं|वहीँ अगर बात करें करीना कपूर के वर्कफ्रंट की तो आने वाले दिनों में एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली है|

बता दे करीना कपूर ने अपनी फिल्म की शूटिंग अपने प्रेगनेंसी के दिनों में की है और इसी वजह से फैंस इस फिल्म का काफी इंतजार कर रहे हैं|

By Anisha