शादी के बाद जब एक लडकी अपना घर परिवार छोड़ एक नये घर में रहने जाती है तो वहां भी उसे एक नया परिवार भी मिलता है| और उस नये परिवार का हिस्सा बनने के साथ उसे घर में नये सदस्य भी मिलते है जिनके साथ लडकी के नये रिश्ते बनते है| शादी के बाद जब लडकी नये घर में जाती है तो ननद के रूप में उसे अपनी एक बहन ही मिलती है जिसे कई बार वो अपनी कई दिल की बातें बिना किसी संकोच के कह पाती है| और ऐसी ही कुछ ननद भाभी जकी जोडियाँ हमारे फिल्म जगत में भी मौजूद है जो न केवल साथ में काफी एन्जॉय करते हैं बल्कि एक दुसरे का काफी ख्याल भी रखते है|

आज की हमारी यह पोस्ट एक ऐसी ही ननद भाभी की जोड़ी पर है जो के बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनकी भाभी तरुणा अग्रवाल की है| बता दें का सोनाक्षी की भाभी तरुणा लाइमलाइट में रहना अधिक पसंद नही करती है| हालाँकि सोशल मीडिया पर तरुणा काफी एक्टिव रहती हैं और साथ ही अपनी ननद सोनाक्षी के साथ भी अक्सर ये तस्वीरों में नजर आ जाती है|

जानकारी के लिए बता दें के तरुणा की शादी सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा संग 18 जनवरी, 2015 को हुई थी| वहीँ अगर तरुणा की बात करें तो वो एक एनआरआई बिजनेसमैन के परिवार से ताल्लुख रखती है| बता दें के सोनाक्षी भाई की शादी को लेकर काफी एक्साईटेड नजर आई थी और इस शादी के बाद सोनाक्षी को सिर्फ भाभी ही न्ह्ही बल्कि एक बहन और एक अच्छी फ्रेंड भी मिली है|

बता दें के ये दोनों ही अक्सर एक दुसरे संग सोशल मीडिया पर शेयर की गयी तस्वीरों में नजर आ जाती है| साथ ही भाभी तरुणा के साथ सोनाक्षी को कई बार शौपिंग करते और पार्टीज और इवेंट्स में भी एन्जॉय करते देखा जा चूका है| बता दें के ये दोनों काफी प्यारा बांड शेयर करती है और एक दुसरे संग मजे करने के साथ एक दुसरे का ये दोनों काफी खयाल भी रखती हैं|

इसके अलावा अगर बात करें इन दोनों के बांड की तो इसका अंदाज़ा आप इस बात से भी लगा सकते हैं के अपनी भाभी के जन्मदिनके  लिए इन्होने कई दिनों पहले ही इन्होने सरप्राइज प्लान किया था और भाभी तरुणा के जन्मदिन के दिन उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी थी और वह पूरा दिन इन दोनों नें साथ ही बिताया था और इन्होने उस दिन खूब एन्जॉय भी किया था|

वहीँ सोशल मीडिया पर भाभी को जन्मदिन की बधाइयां दते हुए सोनाक्षी नें लिखा था- ‘भाभी जान तरुणा आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। अपनी आंखों की चमक कभी मत खोना।‘ साथ भी बता दें के सोनाक्षी नें इस ख़ास मौके पर एक खूबसूरत विडियो भी शेयर किया था|ऐसे में इन बातों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है के ये दोनों एक दुसरे के साथ कितना प्यारा बांड शेयर करती है|

साथ ही बताते चले के भाभी तरुणा अपनी ननद सोनाक्षी को करियर में भी काफी सपोर्ट करती हैं और कई बार उन्हें मोटीवेट भी करती है|

By Akash