साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता विजय आज अपने दमदार लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों में एक अलग पहचान हासिल कर चुके हैं, और यही वजह है कि आज उनके कैरियर में कई एक से बढ़कर एक सफल और शानदार फिल्में शामिल हैं| थलापति विजय की बात करें तो, इनका जन्म 22 जून, 1974 को हुआ था और आज अभिनेता साल 2022 में अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं|

ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको अभिनेता के जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी लव स्टोरी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो ना केवल वाकई बेहद दिलचस्प है, बल्कि इसके साथ साथ उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है|

सबसे पहले हम आपको बता दें कि, असल जिंदगी में अभिनेता विजय ने साल 1999 में शादी का फैसला लिया था, और इसके बाद उन्होंने संगीता लिंगम के साथ शादी रचाई थी| पर यहां पर सबसे खास बात यह थी कि संगीता शादी से पहले विजय की एक फीमेल फैन हुआ करती थी, और इसी वजह से इन दोनों की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है|

यह बात साल 1996 की है, जब अभिनेता विजय की फिल्म ‘पूवे उनक्कगा’ हिट साबित हुई थी और इस फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अभिनेता को गजब की लोकप्रियता हासिल हुई थी| ऐसे में इस फिल्म को देखने के बाद विजय की फीमेल फैन संगीता उनसे मिलने के लिए लंदन से भारत आई थी| पर, उस दौरान विजय अपनी एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में लगे हुए थे|

ऐसे में विजय और संगीता की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर ही हुई थी, जहां पर संगीता ने ना केवल उन्हें यह बताया था कि वह उनकी एक डाई हार्ड फैन है, बल्कि इसके साथ साथ उन्होंने यह भी बताया कि वह उनसे मिलने लंदन से आई है, और उनके पिता लंदन के एक बिजनेसमैन है| इस दौरान विजय पहली मुलाकात में संगीता को पसंद करने लगे थे और इसी वजह से विजय ने उन्हें अपने परिवार के साथ अपने घर डिनर पर बुलाया था, जहां पर संगीता गई भी थी|

 

इस मुलाकात के बाद विजय के माता-पिता यह बात समझ चुके थे कि संगीता के लिए उनके बेटे की मन में कुछ ना कुछ तो जरूर है, जिसे वह साफ तौर पर जाहिर नहीं कर पा रहे हैं| विजय के माता-पिता को ऐसा लगा था कि उनके बेटे शायद संगीता को पसंद करते हैं, लेकिन शादी की बात उनसे कह नहीं पा रहे हैं|

ऐसे में विजय के पिता ने खुद संगीता के सामने विजय के साथ शादी का प्रस्ताव रखा, और क्योंकि संगीता पहले से ही विजय की फैन थी और वह उन्हें काफी पसंद करती थी, इस वजह से उन्होंने तुरंत ही शादी के बारे में हां कर दी और फिर जब विजय के माता पिता ने संगीता के परिवार के सामने यह प्रस्ताव रखा था, वह भी शादी के लिए तैयार हो गए|

इसके बाद साल 1999 में अभिनेता विजय हमेशा के लिए संगीता लिंगम के साथ शादी के बंधन में बंध गए, और आज इन दोनों की शादी हुए 22 साल से भी अधिक का वक्त गुजर चुका है और अभी दोनों कुल 2 बच्चों के पेरेंट्स भी बन चुके हैं|

By Anisha