डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व रेसलर ‘द ग्रेट खली’ आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है और इन्होंने रेसलिंग की दुनिया में भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है| आपको बता दें ‘द ग्रेट खली’ भारत देश के ऐसे पहले रेसलर हैं जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई में ‘वर्ल्ड हैवीवेट’ टाइटल अपने नाम किया है| खली ने अपने रेसलिंग करियर में गजब की लोकप्रियता हासिल की है और हाल ही में खली ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करके राजनीति में कदम रखा है जिसके बाद से खली काफी ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं|

खली की प्रोफेशनल लाइफ से तो ज्यादातर लोग बाकी है लेकिन आज की अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको देश के मशहूर पहलवान खली की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी देने वाले हैं जिसके बारे में शायद ही आप पहले से जानते होंगे आइए जानते हैं क्या खास है इस आर्टिकल में |

रेसलर खली की निजी जिंदगी की बात करें तो इन्होंने सन 2002 में जालंधर के नूर महल की रहने वाली हरमिंदर कौर के साथ शादी रचाई थी| खली की पत्नी हरविंदर कौर दिखने में बेहद खूबसूरत नजर आती है और हरमिंदर कौर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है| हरविंदर कौर से शादी रचाने के कुछ सालों बाद ही खली ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी और रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था|

खली और हरविंदर कौर शादी के 12 साल बाद फरवरी 2014 में एक बेटी के माता-पिता बने जिसका नाम इन्होंने अवलीन राणा रखा है| खली की पत्नी हरविंदर कौर अपनी बेटी को रेसलर बनाना चाहती है जिसके बारे में खुद उन्होंने अपने एक साक्षात्कार के दौरान बताया था|

रेसलर ‘द ग्रेट खली’ अपनी पत्नी हरविंदर कौर से बेहद प्यार करते हैं और वो काफी रोमांटिक स्वभाव के हैं और वह अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते|खली और उनकी पत्नी हरविंदर कौर की कद काठी में अंतर होने के बावजूद भी इन दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग और बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलती है|

खली ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह अपने परिवार के साथ भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचते हैं क्योंकि वह जहां कहीं भी जाते हैं वहां उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए भीड़ इकट्ठा हो जाती है जिसके चलते उनके फैमिली को प्रॉब्लम फेस करने पड़ता है|

खली और उनकी पत्नी हरविंदर कौर की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आती है और वही सोशल मीडिया पर भी इन दोनों की तस्वीरें अक्सर ही वायरल होती रहती हैं| खली की पत्नी हरविंदर कौर की खूबसूरती देखकर बहुत सारी फैंस उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से भी करते हैं| हरविंदर कौर पत्नी पति खली से बेहद प्यार करती है और इन दोनों के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलती है|

द ग्रेट खली की हाइट और उनकी कद काठी देखकर उनकी डाइट का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है और अपने एक इंटरव्यू के दौरान खली ने बताया था कि वह रोजाना चार पांच किलो चिकन खाते हैं और इसके अलावा 55 अंडे और 10 लीटर दूध का रोजाना सेवन भी करते हैं| बता दे द ग्रेट खली को वेज और नॉनवेज दोनों खाने बेहद पसंद है| खली की हाइट 7 फीट 1 इंच है और वह अपने विशालकाय शरीर के लिए जाने जाते हैं|

By Anisha