आज फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई सारे सितारे हमारे बीच मौजूद हैं, जो फिल्मों के अलावा अपने बिजनेस से भी करोड़ों की कमाई करते हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलाने जा रही हैं, जो ना केवल अपने एक्टिंग करियर से करोड़ों कमाती हैं, बल्कि इसके साथ-साथ अपने प्रोडक्शन हाउस से भी अच्छी खासी अर्निंग करती हैं|

तो चलिए अब हम इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात करते है और आपको बताते हैं कि अभिनेत्रियों ने अपने इन प्रोडक्शन हाउस को कब शुरू किया था और इनके नाम क्या है…

341170813_588864429841593_5416105079889571025_n

कृति सेनन

लिस्ट में शामिल सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का है, जिन्होंने अभी हाल ही में बीते कुछ समय पहले अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है| कृति सेनन के इस प्रोडक्शन हाउस का नाम ‘ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स’ है|

तापसी पन्नू

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी खुद की काफी अच्छी खासी पहचान रखने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बीते साल 2021 में अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी| तापसी पन्नू के इस प्रोडक्शन हाउस का नाम ‘आउटसाइडर फिल्म्स’ है|

341739264_188212860712380_8177980360403102166_n

शिल्पा शेट्टी

अपने जमाने में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल रहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2010 में पति राज कुंद्रा के साथ ‘इसेंशियल स्पोर्ट्स एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ को शुरू किया था| इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने अभी हाल ही में बीते कुछ समय पहले एक वीएफएक्स स्टूडियो भी स्टार्ट किया है|

प्रियंका चोपड़ा

आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में खुद की पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी हमारी इस लिस्ट में शामिल है, जिनके प्रोडक्शन हाउस का नाम पर्पल पेबल पिक्चर्स है| फिलहाल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ उनके इस प्रोडक्शन हाउस की मैनेजमेंट देखते हैं|

चित्रांगदा सिंह

इंडस्ट्री की कुछ बेहद बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में शामिल चित्रांगदा सिंह के पास भी खुद का प्रोडक्शन हाउस है, जिसे एक्ट्रेस ने 2015 में शुरू किया था| चित्रांगदा सिंह के इस प्रोडक्शन हाउस का नाम ‘सीएस फिल्म’ है|

353710767_1293160971319338_16820965931732248_n

कंगना रनौत

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत भी खुद के प्रोडक्शन हाउस की ओनर है| कंगना रनौत की इस प्रोडक्शन हाउस का नाम ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ है, जिसे एक्ट्रेस ने 2020 में लांच किया था|

75489899_151574042796290_9173775234753135790_n

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की कुछ बेहद पॉपुलर और सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली अनुष्का शर्मा भी एक्टिंग के साथ-साथ खुद के प्रोडक्शन हाउस की ओनर है, जिसे एक्ट्रेस ने बीते साल 2013 में स्टार्ट किया था और अनुष्का शर्मा के इस प्रोडक्शन हाउस का नाम ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ है|

352411032_263955102971217_6185300187472785305_n

दीया मिर्जा

अपने जमाने में बॉलीवुड की कुछ सफल और मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल रही दीया मिर्जा के पास भी खुद का प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम ‘बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट’ है|

282093819_1431533287363665_3842119241248968339_n

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कही जाने वाली दीपिका पादुकोण भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने बीते साल 2018 में ‘के ए एंटरटेनमेंट’ नाम से खुद का प्रॉडक्शन हाउस शुरू किया था| दीपिका पादुकोण ने अपने इस प्रोडक्शन हाउस के साथ साथ क ए इन्वेस्टमेंट फर्म भी शुरू किया था|

By Akash