आज हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे मौजूद हैं, जो असल जिंदगी में भी एक दूसरे के साथ रिश्ते रखते हैं| इनमें एक तरफ जहां सितारों के सीधे रिश्ते होते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ से तारों के कुछ लंबे रिश्ते भी मौजूद होते हैं जिनके बारे में हमें अधिक जानकारी नहीं होती है|

ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं, जो असल जिंदगी में एक दूसरे के साथ भाई बहन का रिश्ता रखते हैं, लेकिन इनके इन रिश्तो से इनकी कई फैंस भी अनजान है| हालांकि, हमारी इस लिस्ट में कुछ ऐसे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल हैं, जो एक दूसरे के सगे भाई बहन नहीं बल्कि मुंह बोले भाई बहन है|

मोहनीश बहल और काजोल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और मोहनीश बहल का है, जो असल जिंदगी में एक दूसरे के भाई-बहन लगते हैं| हालांकि, आपको इस जानकारी से थोड़ी हैरानी जरूर हुई होगी, पर हम आपको बता दें, अभिनेता मोहनीश बहल की माँ नूतन और अभिनेत्री काजोल की मां तनुजा रियल लाइफ में सगी बहने हैं, जिस हिसाब से काजोल और मनीष भी एक दूसरे के भाई-बहन हुए|

इमरान हाशमी और आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट, दोनों ही आज इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारों में शामिल हैं, जिस वजह से अधिकतर लोगों को इनसे जुड़ी छोटी से छोटी बातों की भी जानकारी है| पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, असल जिंदगी में आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट रिश्ते में अभिनेता इमरान हाशमी के मामा लगते हैं, और इस हिसाब से आलिया भट्ट और इमरान हाशमी एक दूसरे के भाई-बहन लगते हैं|

रणवीर सिंह और सोनम कपूर

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस सोनम कपूर का है, जो रियल लाइफ में एक दूसरे के भाई-बहन लगते हैं, और यह दोनों ही भाई-बहन इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों में भी शामिल है जो अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं| दरअसल अभिनेता रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी एक दूसरे की सगी बहने हैं, जिस वजह से यह दोनों भी एक दूसरे के भाई बहन हैं|

अर्जुन कपूर और कैटरीना कैफ

अगर आपको इस लिस्ट में एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम देखकर आपको हैरानी जरूर हुई होगी, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें, अर्जुन कपूर और कैटरीना कैफ असल जिंदगी में एक दूसरे के सगे भाई बहन तो नहीं है, लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने के बाद कैटरीना कैफ ने अर्जुन कपूर को अपना मुंह बोला भाई मान लिया था|

ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद

लिस्ट में आखरी नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और पॉपुलर एक्टर सोनू सूद का है, जो अर्जुन और कैटरीना की तरह ही एक दूसरे के सगे भाई बहन नहीं बल्कि मुंह बोले भाई बहन है| बताया जाता है कि फिल्म जोधा अकबर के बाद से ही सोनू सूद और ऐश्वर्या राय के बीच एक भाई बहन का रिश्ता मौजूद है, जिसे यह दोनों बीते काफी लंबे वक्त से निभाते आ रहे हैं|

By Anisha