हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बहुत खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के हैप्पी फेस को इंजॉय कर रही हैं और ऐसे में इन दिनों ना केवल परिणीति चोपड़ा के परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज उनके लिए काफी खुश हैं, बल्कि इसके साथ साथ तमाम फैंस भी एक्ट्रेस के लिए काफी ज्यादा हैप्पी और एक्साइटेड हैं|

परिणीति चोपड़ा की बात करें तो, अभी कल ही बीती 13 मई, 2023 की तारीख को अपने पार्टनर राघव चड्ढा के साथ सगाई की है, जो वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी के एक सफल और प्रतिष्ठित राजनेता के तौर पर खुद की पहचान रखते हैं| ऐसे में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सेरेमनी में फिल्मी दुनिया के कई मशहूर सितारों से लेकर राजनीति की दुनिया के भी कई नामी चेहरे नजर आए थे|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की कुछ ऐसे ही तस्वीरें साझा करने जा रहे हैं, जो राजनीति से ताल्लुक रखने वाले नामी हस्तियों द्वारा शेयर की गई हैं और सभी ने अपने-अपने अंदाज में कपल को सगाई की बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं|

सबसे पहला नाम दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल का है, जो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट सेरेमनी में बीती रात शामिल हुए थे और कपल को सगाई की बधाइयां देने के लिए अरविंद केजरीवाल ने खुद अपने और आम आदमी पार्टी के ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए एक पोस्ट शेयर की है|

इसमें शामिल पहली तस्वीर में राघव चड्ढा अरविंद केजरीवाल से गले लगते हुए नजर आ रहे हैं और इसके बाद दूसरी तस्वीर में अरविंद केजरीवाल हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके सामने प्रियंका चोपड़ा भी हाथ जोड़े हुए नजर आई हैं| और उसके बाद तीसरी तस्वीर में अरविंद केजरीवाल परिणीति चोपड़ा और राघव चोपड़ा सहित उनके कुछ करीबी लोगों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं|

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कैप्शन में लिखा है-’ज़िंदगी के इस नए सफ़र की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। भगवान की बनाई आपकी ये ख़ूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे।’

अरविंद केजरीवाल के साथ साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सेरेमनी में शामिल हुए थे, जहां पर सभी एक साथ कुछ अन्य लीडर्स के संग पोज देते हुए नजर आए|

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के अलावा कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता पी चिदंबरम, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और कुछ अन्य लोकप्रिय नेता भी कपल की सगाई में शामिल हुए थे|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ सगाई से पहले उन्हें कुछ समय तक डेट भी किया था, जिसके बाद से लगातार दोनों मीडिया और लाइमलाइट में बने हुए थे और इस बीच कई बार दोनों की शादी की खबरें सामने आई थी| हालांकि, अब सगाई के बाद एक्ट्रेस के फैंस के बीच उनकी शादी के एक्साइटमेंट और बढ़ चुकी है| |

By Akash