आज एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़े सितारे अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों और सुर्खियों में बने रहते हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल 2022 में अपने पार्टनर्स से अलग होने का फैसला लिया है…

सामंथा प्रभु- नागा चैतन्य

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और चर्चित कपल्स में शामिल एक्टर नागा चैतन्य और एक्टर समांथा रूथ प्रभु की जोड़ी भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने अपनी शादी के तकरीबन 4 साल बाद तलाक का फैसला लिया था| जानकारी के लिए बता दें, सामंथा और नागा चैतन्य की शादी बीते साल 2017 में हुई थी|

हनी सिंह-शालिनी तलवार

फेमस पंजाबी सिंगर और एक लीजेंडरी रैपर के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले हनी सिंह भी इस लिस्ट में शामिल है, जो अपनी शादी के तकरीबन 11 साल बाद अपनी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोप के कारण उनसे अलग हो चुके हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें. हनी सिंह ने बीते साल 2011 में शालिनी तलवार के साथ शादी की थी|

सोहेल खान- सीमा सचदेव

हमारी इस लिस्ट की शुरुआत बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान से होती है, जिन्होंने बीते साल 1998 में सीमा सचदेव के साथ शादी रचाई थी, लेकिन शादी के तकरीबन 24 साल बाद इसी साल 2022 में सोहेल खान और सीमा सचदेव अलग हो चुके हैं|

धनुष- ऐश्वर्या रजनीकांत

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहद लोकप्रिय और मशहूर अभिनेता धनुष ने बीते साल 2004 में इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ शादी की थी| पर, इसी साल 2022 में कपल के तलाक की खबरें आई, जिन्होंने फैंस को भी काफी हैरान कर दिया| हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इनका तलाक नहीं हुआ है और यह दोनों सितारे अपने रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहते हैं|

राजीव सेन-चारू असोपा

टीवी इंडस्ट्री की बेहद लोकप्रिय और मशहूर अभिनेत्री चारू आसोपा भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने साल 2019 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ शादी की थी और अभी इसी साल एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को भी जन्म दिया है| लेकिन, अब आपसी अनबन के चलते राजीव सेन और चारू आसोपा ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है, पर अभी आधिकारिक तौर पर इनका तलाक नहीं हुआ है|

रफ्तार-कोमल

इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर और रैपर रफ्तार भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं क्योंकि इसी साल 2022 में उन्होंने अपनी पत्नी कोमल वोहरा को तलाक देकर अलग होने का फैसला लिया है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रफ्तार ने बीते साल 2016 में कोमल के साथ शादी रचाई थी|

नीतीश भारद्वाज- स्मिता गेट

टीवी पर प्रसारित हुए बेहद लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिक महाभारत में भगवान श्री कृष्ण के किरदार को निभाते नजर आए अभिनेता नितीश भारद्वाज भी इसी साल 2022 में अपनी पत्नी स्मिता गेट से अलग हुए हैं, जिनसे अभिनेता ने बीते साल 2009 में शादी की थी|

By Akash