बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत, टैलेंटेड और बोल्ड अदाकारा दिशा पाटनी ने बीते 13 जून 2022 को अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| दिशा पाटनी के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर उनके करोड़ों चाहने वालों से लेकर इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज ने भी अभिनेत्री को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है | दिशा पाटनी का जन्म 13 जून सन 1992 को बरेली में हुआ था और इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर अपनी एक खास पहचान बनाई है |

वर्तमान समय में दिशा पाटनी का नाम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों की सूची में शुमार हो चुका है| दिशा पाटनी का अभिनय कैरियर काफी शानदार रहा है और इन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है| दिशा पाटनी ने वैसे तो बॉलीवुड के कई सुपरस्टार के साथ काम किया है हालांकि इनकी जोड़ी सबसे ज्यादा बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ जमी है |

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी ऑनस्क्रीन कितनी सुपरहिट रही है असल जिंदगी में भी फैंस इस कपल को बेहद पसंद करते हैं| इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग लोगों को बेहद पसंद आती है और इस कपल को फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए उनके प्रशंसक हमेशा बेकरार रहते हैं|


दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने अपनी रिलेशनशिप को अभी ऑपरेशन नहीं किया है हालांकि इन दोनों की बीच की केमिस्ट्री, सर्वाधिक टूर , नजदीकियां और सोशल मीडिया के रोमांटिक पोस्ट सब कुछ साबित कर देते हैं कि इन दोनों के बीच कुछ ना कुछ चल रहा है| दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को म्यूजिक वीडियो बेफिक्र ने पहली बार ऑनस्क्रीन देखा गया था आज के बाद दोनों ने एक साथ ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया और इस दौरान इन दोनों की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार स्पष्ट रूप से दिखाई दिया था|

वही टाइगर श्रॉफ अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को हर स्पेशल मौके पर स्पेशल फील कराने का एक भी मौका नहीं छोड़ते ऐसे में बीते 13 जून 2022 को दिशा पाटनी के 30 वें जन्मदिन के स्पेशल मौके पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने अपने अधिकारीक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपने वर्कआउट सेशन का खूबसूरत वीडियो शेयर किया था| इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ को चटाई पर कुत्ते और हवा में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है और वही दिशा पाटनी भी स्टंट करती हुई नजर आ रही है|

इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी के लिए एक स्पेशल नोट भी शेयर किया है और उन्हें ‘एक्शन हीरो’ बताया है| टाइगर श्रॉफ ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि, “आशा है कि, आप इस साल और भी ऊंची उड़ान भरेंगी, हैप्पी बर्थडे एक्शन हीरो! आज यमी फूड खाना और खूब मजे करना।”

बता दे टाइगर श्रॉफ के साथ साथ उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी दिशा पाटनी को जन्मदिन विश किया है और उनके साथ एक खूबसूरत सेल्फी भी शेयर की है| टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ उनका पूरा परिवार दिशा पाटनी के बेहद क्लोज है और सभी दिशा के साथ बेहद ही खास और स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं|

By Anisha