फिल्मों की सफलता के बारे में कई बार ऐसा कहा जाता है कि उसमें फिल्मों में नजर आए सितारों और उनके अभिनय का एक बहुत बड़ा महत्व होता है| लेकिन इसी के साथ साथ फिल्म के गाने और उनकी डांस परफॉर्मेंस भी कई बार लोगों को काफी पसंद आती है और कई बार तो इन्हीं की वजह से सक्सेसफुल भी हो जाती हैं और इस तरह की फिल्मों की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय उस फिल्म के कोरियोग्राफर को जाता है|

ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही बेहद जाने-माने और मशहूर कोरियोग्राफर से मिलाने जा रहे हैं, और उसके साथ-साथ आप को उनके लाइफ पार्टनर से भी रूबरू कराने जा रहे हैं…

गणेश हेगडे

ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट की जा चुकी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म लगान में अपनी कोरियोग्राफी के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद मशहूर सिंगर, कोरियोग्राफर और वीडियो डायरेक्टर गणेश हेगडे ने असल जिंदगी में सुनैना के साथ शादी रचाई है, जो कि एक फेमस डिज़ाइनर और स्टाइलिस्ट के रूप में अपनी पहचान रखती हैं| आपको बता दें, गणेश और सुनैना के साथ ही बीते साल 2011 में हुई थी|

रेमो डिसूजा

इस लिस्ट में शामिल अगला नाम बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का है, जो आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक सबसे सफल और मशहूर कोरियोग्राफर के रूप में अपनी पहचान रखते हैं और इसके अलावा वह कई फेमस रियलिटी शोज में भी नजर आते रहते हैं| अगर रेमो डिसूजा के पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने लिसेल के साथ शादी रचाई है, जो एक फेमस फैशन डिजाइनर और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं, और कई बार तो उन्होंने रेमो डिसूजा के लिए जूते और कपड़े भी डिजाइन किए हैं|

अहमद खान

बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर और सक्सेसफुल फिल्म मिस्टर इंडिया में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आए फेमस एक्टर और कोरियोग्राफर अहमद खान ने असल जिंदगी में सायरा खान के साथ शादी रचाई है| अहमद खान की पत्नी सायरा खान एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर के रूप में अपनी पहचान रखती हैं| इसके अलावा सायरा खान अपनी शादी से पहले एक फेमस फैशन मॉडल के रूप में भी काफी सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं|

गणेश आचार्य

इस लिस्ट में शामिल अगला नाम बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का है, जो बीते तकरीबन एक दशक से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक के रूप में सक्रिय बने हुए हैं| वहीं अगर असल जिंदगी की बात करें तो, गणेश आचार्य ने विधि आचार्य के साथ शादी रचाई है, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आज एक प्रोड्यूसर के रूप में अपनी पहचान रखती हैं|

मुदस्सर खान

जय हो और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों में एक कोरियोग्राफर के रूप में काम कर चुके बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद सफल और मशहूर कोरियोग्राफर मुदस्सर खान असल जिंदगी में अभीश्री सेन के साथ शादी की है और यहां पर सबसे खास बात यह है कि मुदस्सर खान की पत्नी अभीश्री सेन भी एक कोरियोग्राफर ही हैं| ऐसे में आज इन दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की कुछ परफेक्ट जोड़ी हमें भी शामिल किया जाता है|

By Anisha