अक्सर ही ऐसा देखा जाता हे शादी के बाद लडकियों के लिए पति का नाम ही उनकी पहचान बनकर रह जाता है और काफी हद तक लडकियाँ अपने पति पर ही निर्भर भी हो जाती हैं| पर कई मामलों में ऐसा नही भी होता| और ऐसा ही कुछ इन अभिनेत्रियों के साथ भी है जो के दौलत से लेकर शोहरत तक हर मामले में अपने पति से कई कदम आगे हैं| हालाँकि बावजूद इन बातों पर ध्यान दिए ये अपने रिश्तों को कायम किये हुए हैं|तो चलिए हम एक एक करके बताते हैं के आखिर कौन है ये अभिनेतियाँ.

अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद ही मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने करियर में हिंदी फिल्मों के साथ साथ तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया है| वहीँ अगर इनकी नीजी जिंदगी की बात करें तो इन्होने साल 2013 में अभिनेता सत्यदीप मिश्र संग शादी रचाई थी| और ऐसे में अदिति आज जहाँ इंडस्ट्री की एक बेहद ही फेमस अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है वहीँ सत्यदीप अब लम्बे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर है|

दीपिका कक्कड़

‘ससुराल सिमर का’ में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपने करियर में कितनी कामयाब है इस बारे में तो हमे शायद ही कुछ बताने की जरूरत है| आज घर घर में दीपिका अपने रोल्स के चलते फेमस हो चुकी है| बात करें अगर इनके जीवनसाथी की तो इन्होने अभिनेता शोएब इब्राहीम को अपने हमसफर के रूप में चुना है| शोएब की कहें तो दीपिका से वो दौलत और शोहरत दोनों ही मामले में पीछे हैं पर फिर भी रिश्ते में कभी भी दीपिका को इन चीज़ों पर ध्यान देते नही देखा गया|

भारती सिंह

‘लाफ्टर क्वीन’ के नाम से मशहूर भारती सिंह नें अपनी दमदार कॉमेडी के दम पर आज लाखों दिलों में अपनी जगह बना ली है| और ऐसे में आज इन्हें काफी अधिक पॉपुलैरिटी भी मिल चुकी है| बता दें के भारती नें हर्ष लिम्बचिया संग शादी की है जो के एक स्क्रिप्ट राइटर हैं| बात करें अगर भारती की पॉपुलैरिटी और फीस की तो दोनों ही मामलों में ये अपने पति से आगे हैं पर फिर भी कभी इन्होने इन चीज़ों को रिश्ते के बीच जगह नही दी|

ऐश्वर्या सखूजा

छोटे पर्दे की एक और बेहद ही जानी मानी और मशहूर अभिनेत्री हैं ऐश्वर्या सखुजा जिन्होंने रोहित नाग संग शादी रचाई है| रोहित नाग की बात करें तो पेशे से वो एक इंजिनियर हैं| ऐसे में अगर देखा जाए तो ऐश्वर्या लगभग दौलत से लेकर शोहरत तक हर मामले में अपने पति से आगे हैं| पर ऐश्वर्या को कभी भी इन चीज़ों पर ध्यान देते नही देखा गया|

सौम्या टंडन

‘भाभी जी घर पर है’ जैसे मशहूर धारावाहिक की जानी मानी अभिनेत्री सौम्या टंडन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है| बता दें के सौम्य ने अपने हमसफर के रूप में सौरभ देवेन्द्र सिंह को चुना है| पर अगर बात करें इन दोनों की पॉपुलैरिटी और अर्निंग्स की तो इनमे सौम्या अपने पति से कई गुना अधिक हैं| हालाँकि इन दोनों के रिश्ते में इसका कोई असर देखने को नही मिलता है|

 

By Akash