अक्सर सीरिअल्स में जब हम स्टार्स को एक्टिंग करते देखते हैं तो हमे ऐसा ही लगता है के असल में भी इनके बीच वैसी ही बोन्डिंग है| और खासतौर पर कुछ ऐसे स्टार्स जो कपल के रोल में एक दुसरे पर जान छिडकते नजर आते हैं| पर आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी ऑनस्क्रीन कपल्स की जोड़ियों से मिलाने जा रहे हैं जो के असल जिंदगी में एक दुसरे का चेहरा तक देखना नही पसंद करते| तो चलिए हम एक एक करके आपको बताते हैं इन सीरिअल में नजर आने वाली जोड़ियों के बारे में …

.

दिव्यांका त्रिपाठी- करण पटेल

मशहूर धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ के खूबसूरत ऑनस्क्रीन कपल रमण भल्ला और इशिता आज टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुके हैं| पर ऑनस्क्रीन इतने प्यारे कपल की तरह नजर आने वाले ये दोनों स्टार्स असल जिंदगी में एक दुसरे को देखना तक नही पसंद करते हैं| और तो और एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर करण पटेल दोनों ही कई बार सेट पर भी लेट आते हैं ताकि वो एक दुसरे को इंतज़ार करवा सकें|

हिना खान- करण मेहरा

स्टार प्लस चैनल का ही एक और मशहूर शो है सीरिअल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जिसमे ऑनस्क्रीन कपल नैतिक और अक्षरा की जोड़ी को ख़ासा पसंद किया जाता है| बता दें के इस शो में अक्षरा के किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस हिना खान और नैतिक के किरदार को निभाने वाले एक्टर करण मेहरा असल जिंदगी में एक दुसरे से दूर दूर ही रहना पसंद करते हैं|

तोरल रासपुत्रा- सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बॉस के 13वें सीजन में नजर आये एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला आज टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुके हैं और अगर बात करें सबसे अधिक लोकप्रियता की तो वह इन्हें सीरिअल ‘बालिका वधु’ से मिली थी| बता दें के इस शो में तोरल रासपुत्रा इनकी पार्टनर के किरदार में नजर आती थी| पर शो के हनीमून सीक्वेंस की शूटिंग के लिए ये दोनों कश्मीर गये थे और वहां से लौटने के बाद नजाने क्या हुआ के इन दोनों में दूरियां नजर आने लगी|

रजत टोकस- परिधि शर्मा

पौराणिक कथाओं पर आधारित धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ दो बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग की वजह से ही ख़ासा सफल हुआ है| और ये दोनों स्टार्स हैं अभिनेता रजत टोकस और अभिनेत्री परिधि शर्मा हैं| पर रजत को कभी भी परिधि के क्लोज़ नही देखा गया| ऐसा इसलिए क्योंकि रजत हमेशा से परिधि को अपना सीनियर मानते आये हैं और ऐसे में ऑफस्क्रीन वो हमेशा उन्हें भी करते हैं|

दीपिका सिंह- अनस रशीद

स्टार प्लस के सीरिअल ‘दिया और बाती हम’ के प्यार और खूबसूरत कपल्स हैं संध्या और सूरज राठी जो आज अपने ऑनस्क्रीन नाम से ही काफी मशहूर है| पर क्या आप जानते हैं के संध्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह नें एक वक्त सूरज का किरदार नीभा रहे एक्टर अनस राशिद को सेट पर ही थप्पड़ मार दिया था| हालाँकि मामले को सम्भालते हुए अनस उस वक्त खुद ही सेट से चले गये थे| और तब से आज तक इन दोनों के बीच खटास बनी हुई है|

 

 

By Akash