आज देशभर में होली का त्यौहार सेलिब्रेट करने के लिए जोरो जोरो से तैयारियां चल रही है, और लोग रंगों के त्यौहार पर इन खुशी के रंगों में डूब जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| ऐसे में होली के इस खास मौके पर अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको पुरी से जुड़े कुछ ऐसे बेहद पॉपुलर और जाने-माने सितारों से मिलाने जा रहे हैं, जिनके लिए यह खोली बेहद खास और यादगार होने वाली है|

ऐसा इसलिए क्योंकि इन सितारों के लिए यह इनकी पहली होली होने वाली है, जिसे अपनी शादी के बाद सेलिब्रेट करने वाले हैं और इस दौरान रंगों की इस त्यौहार में इनके साथ इनके लाइफ पार्टनर भी मौजूद रहेंगे, जिस वजह से यकीनन इन सितारों के लिए यह लम्हे यादगार रह जाएंगे| तो चलिए हम आपको फटाफट से बताते हैं इन सितारों के बारे में…

करिश्मा तन्ना- वरुण बांगेरा

टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मैं भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरत लुक्स की वजह से गजब की पहचान हासिल करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बीती 5 फरवरी, 2022 की तारीख को बांगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं| ऐसे में नई नवेली दुल्हन बनी करिश्मा तन्ना अब अपने पति वरुण बांगेरा के साथ अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने वाली है|

श्रद्धा आर्य- राहुल शर्मा

कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य जैसे बेहद मशहूर और लोकप्रिय टीवी धारावाहिक में नजर आ चुके बेहद खूबसूरत और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य ने बीते साल 2021 की 16 नवंबर की तारीख को दिल्ली में राहुल शर्मा के साथ शादी रचाई थी, जिनके साथ अब श्रद्धा आर्य इस साल अपनी पहली होली मनाने जा रही हैं|

अंकिता लोखंडे- विकी जैन

टीवी इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अभी हाल ही में बीती 14 दिसंबर 2021 की तारीख को विकी जैन के साथ शादी रचाई है, जिन्हें अभिनेत्री बीते काफी लंबे वक्त से डेट कर रही थी| और ऐसे में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के लिए भी साल 2022 की होली यादगार होने वाली है, क्योंकि इस होली में उनके साथ उनके हमसफर विक्की भी मौजूद होंगे|

मोनी रॉय- सूरज नांबियार

सीरियल नागिन से घर-घर में गजब की लोकप्रियता हासिल करने वाली टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनी रॉय इसी साल 2022 की 27 जनवरी की तारीख को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई है| मोनी रॉय अभी बीते कुछ वक्त पहले अपने पति के साथ हनीमून से लौटी है, और अब उन्हें अपने पति सूरज के साथ अपने पति के साथ पहली होली सेलिब्रेट करने का यह तोहफा भी मिल चुका है|

नील भट्ट- ऐश्वर्या शर्मा

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की फेमस कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने भी असल जिंदगी में बीती 30 नवंबर, 2021 की तारीख को शादी रचाई थी, और ऐसे में यह दोनों भी इस साल 2022 में एक दूसरे के साथ अपनी पहली होली मनाने वाले हैं| ऐसे में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा दोनों ही होली सेलिब्रेट करने को लेकर काफी एक्साइटेड होंगे|

By Anisha