एक्टिंग की दुनिया से अक्सर ही नई नई खबरें आती रहती हैं और अपनी इन्ही खबरों को लेकर हमारे चहीते सितारे अक्सर ही चर्चाओं का विषय भी बने रहते हैं| और कई बार तो अपनी नीजी जिंदगी को लेकर भी ये सितारे चर्चाओं का विषय बने नजर आते है| कलाकारों की बात तो ये कब किसे दिल दे बैठे इस बात का अनदाज़ा लगाना बेहद मुश्किल है और आज की हमारी यह पोस्ट भी ऐसे ही विषय पर है जिसमे हम आपको कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे है जो के शो में खुद के साथ काम करने वाले कलाकारों को ही दिल दे बैठे और इनकी बात अब शादी तक पहुच चुकी है|

तो चलिए हम एक एक करके बताते हैं आपको इन सितारों के बारे में और साथ ही बताते है के आखिर शो में इन किन किरदारों को निभाते देखा जाता है …

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा

टीवी के फेमस सीरिअल ‘गुम हो किसी के प्यार में’ में नजर आये पाखी और विराट के किरदार काफी पॉपुलर है| सीरिअल में पाखी और विराट देवर और भाभी के रिश्ते को निभाते नजर आते हैं| और इन दोनों कलाकारों के असली नाम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा है| बात करें अगर असल जिंदगी की तो ये दोनों लाइफ पार्टनर्स बनने जा रहे हैं| इन दोनों की सगाई भी हो चुकी है और जल्द ही इन दोनों की शादी भी होने वाली है|

अमन वर्मा और वन्दना लालवानी

टीवी के जाने माने अभिनेता अमन वर्मा और एक्ट्रेस वन्दना लालवानी को सीरिअल ‘शपथ’ में भाई और बहन के किरदार में देखा गया था| इन दोनों की इस भाई बहन की जोड़ी को काफ सराहना भी मिली थी पर कब इस रोल को करते करते ये दोनों प्यार में पड़ गये इन्हें पता नही चला| इसके बाद एक दुसरे को इन दोनों नें कुछ वक्त तक डेट किया और अभी हाल ही में ये दोनों शादी के बंधन में भी बंधे हैं|

दिव्यंका विवेक दहिया

स्टार प्लस चैनल के मशहूर सीरिअल ‘ये है मोहब्बतें’ में नजर आने वाली रमन और इशिता की खूबसूरत जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है| वही अगर बात करें दिव्यंका की असल जिंदगी की तो हम आपको बता दे के अपने ही को स्टार विवेक दहिया संग ये शादी के बंधन में भी बंधी है|

नदीश सिंह श्मि देसाई

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरिअल उतरन में नजर आई एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने ही जीजा पर अपना दिल हार बैठी थी| पर बात करे अगर रश्मि की असल जिंदगी की तो ये शादीशुदा है| और पति के रूप में इन्होने नदीश सिंह को चुना है जिनके साथ ये एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं|

यश टोंक और गोरी यादव

टीवी इंडस्ट्री की फेमस और चर्चित देवर भाभी की जोडियो में यश टोंक और गोरी यादव की जोड़ी का नाम काफी अधिक सुनने को मिलता है| पर अगर इन दोनों की असल ज़िदगी की बात करें तो देवर भाभी के किरदार को निभाते निभाते कब एक दुसरे पर ये दोनों दिल हार बैठे इसके अंदाज़ा इन्हें खुद भी नही हुआ| वहीँ आज की कहें तो इन दोनों की शादी भी हो चुकी है और शादी से इनके दो बच्चे भी है|

By Akash