मौजूदा समय में टीवी पर  कई पॉपुलर रियलिटी शोस प्रसारित किए जा रहे हैं और इन  रियलिटी शोज  के द्वारा  प्रतिभाशाली लोगों को अपना प्रतिभा दिखाने का एक  प्लेटफॉर्म मिल जाता है  और वही रियलिटी शो के प्रतिभागी अपने हुनर के दम पर लोगों का खूब मनोरंजन भी करते हैं| वही रियलिटी शोज में जजेस और  कंटेस्टेंट के अलावा  रियलिटी शोज के होस्ट भी  लोगों का मनोरंजन करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं  या फिर यह कह ले  की  होस्ट के बिना रियलिटी शोज  अधूरी होते हैं|

वही मौजूदा समय में टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे होते हैं जो कि काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं और वही  कमाई के मामले में भी टीवी के यह होस्ट काफी आगे निकल चुके हैं और आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको टीवी इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने होस्ट के बारे में बताने वाले हैं जो कि एक  रियलिटी शो के एक एपिसोड होस्ट करने के लिए तगड़ी फीस चार्ज करते हैं तो आइए जानते हैं टीवी के कुछ फेमस  होस्ट के इसके बारे में

भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया

टीवी की क्वीन कही जाने वाली  जानी-मानी कॉमेडियन और होस्ट  भारती सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है और  वही भारती और  हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी का भी कोई जवाब नहीं है  और इन दोनों ने एक साथ मिलकर अब तक कई रियलिटी शोज  होस्ट किए हैं और बात करें  भारती सिंह के फीस की तो  मौजूदा समय में  भारती सिंह रियलिटी शोज के  1 एपिसोड होस्ट करने के लिए करीब 6 से 7  लाख रुपए तक की फीस रिचार्ज करती हैं  तो वही भारती के पति हर्ष लिंबाचिया 1 एपिसोड के लिए करीब 3 से 4  लाख रुपए तक की मोटी फीस चार्ज करते हैं|

आदित्य नारायण

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण  आज के समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं है और आदित्य नारायण ने अपने कैरियर में अब तक कई रियलिटी शो होस्ट किए हैं   और मौजूदा समय में आदित्य नारायण टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो इंडियन आइडल को होस्ट करते हैं और इसके लिए वह लाखों रुपए की फीस चार्ज करते हैं|

मनीष पॉल

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और होस्ट  मनीष पॉल साल 2012 से लगातार रियलिटी शो  और अवॉर्ड फंक्शन होस्ट कर रहे हैं और खबरों की माने तो मनीष पाल रियलिटी शो का एक एपिसोड होस्ट करने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए तक की तगड़ी फीस चार्ज करते हैं|

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं और  वही सलमान खान टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस को लंबे समय से होस्ट कर रहे हैं और यह रियलिटी शो टीवी का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला रियलिटी शो माना जाता है और इसे होस्ट करने के लिए सलमान खान 1 एपिसोड के लिए 20 करोड़  रुपए  की  मोटी रकम फीस के रूप में चार्ज करते हैं|

अमिताभ बच्चन

टीवी का सबसे पापुलर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति दशकों से टीवी पर  प्रसारित हो रहा है और  रियलिटी शो को अमिताभ बच्चन ही शुरू से होस्ट कर रहे हैं और जब  इस रियलिटी शो की शुरुआत हुई थी तब  अमिताभ बच्चन प्रति एपिसोड 25  लाख रुपए की फीस लेते थे लेकिन अब कौन बनेगा करोड़पति शो की लोकप्रियता बढ़ने के साथ-साथ अमिताभ बच्चन ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है और मौजूदा समय में  अमिताभ बच्चन  कौन बनेगा करोड़पति का एक एपिसोड होस्ट करने के लिए  करीब 3 से 5  करोड़ रुपए तक की तगड़ी फीस चार्ज करते हैं|

By Anisha