स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुई बेहद लोकप्रिय और मशहूर टीवी सीरियल दीया और बाती हम में संध्या राठी के किरदार को निभाते हुए से घर-घर में लाखों दर्शकों के बीच खुद की एक खास पहचान हासिल कर चुकी टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह आज टीवी इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने अपने खूबसूरत लुक्स के साथ-साथ अपनी बेहतरीन एक्टिंग और एक्सप्रेशन्स से गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल की है|

अगर दीपिका सिंह द्वारा सीरियल में निभाए गये संध्या राठी के किरदार की बात करें तो, उसमें वह एक संस्कारी बहू के किरदार को निभाते हुए नजर आई है और उन्होंने इस किरदार को काफी पारंपरिक अंदाज में और रियलिस्टिक तरीके से निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था|

पर हम आपको बता दें, असल जिंदगी में दीपिका सिंह कई अन्य एक्ट्रेसेज से अलग हैं, क्योंकि दीपिका सिंह आज अपने कैरियर पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने परिवार का भी खासा ख्याल रखते हैं, और इसके साथ-साथ असल जिंदगी में भी वह अपने रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन करते हुए नजर आते हैं|

अगर निजी जिंदगी की बात करें तो, दीपिका सिंह ने बीते साल 2014 में रोहित राज गोयल के साथ शादी रचाई थी और आज एक्ट्रेस अपने पति और उनके परिवार के साथ शादी के बाद भी एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजार रही हैं| दीपिका शादी के बाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ आज काफी अच्छा रिश्ता रखते हैं, और वह सभी का खासा ख्याल रखते हुए भी नजर आती है| इसके अतिरिक्त उन्हें अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें भी शेयर करते हुए देखा जाता है|

अपने ससुराल में दीपिका सिंह अपने सास की सबसे लाडली हैं, और एक तरफ जहां उनकी सास उन्हें अपनी बेटी मानती हैं, वहीं दूसरी तरफ दीपिका भी अपने साथ के साथ काफी अच्छा रिश्ता रखती हैं और अपनी मां की तरह उनका ख्याल रखती हुई भी नजर आती हैं| ऐसे में हम ऐसा कह सकते हैं कि अगर एक मा ने उन्हें जन्म दिया है, तो शादी के बाद उन्हें अब सास के रूप में अपनी दूसरी मां मिल गयी है|

इसके अतिरिक्त दीपिका सिंह आज सभी रीति-रिवाजों और परंपराओं को भी दिल से निभाती और उनका सम्मान करती नजर आती हैं, जिस वजह से जॉइंट फैमिली में सब के साथ वहां से खुशी अपनी जिंदगी बिता रही हैं| दीपिका सिंह अपने परिवार के सभी लोगों की पसंद ना पसंद और उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखती हैं| इस बारे में खुद दीपिका ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि कितना भी बिजी शेड्यूल होने के बावजूद वह हर रोज अपने दिन की शुरुआत पूजा से करती हैं, और इस दौरान उनके पति भी उनके साथ मौजूद होते हैं|

बताते चलें, दीपिका सिंह ने बीते साल 2017 में एक बेटे को जन्म दिया था, जिनका नाम एक्ट्रेस ने सोहम गोयल रखा है| ऐसे में मां बनने के बाद एक्ट्रेस अपनी इस जिम्मेदारी को भी काफी अच्छी तरह से निभाते हैं और काम में व्यस्त होने के बावजूद भी वह अपने बेटे का पूरा ख्याल रखती हैं और उनकी परवरिश पर भी हमेशा ध्यान देती हैं|

By Anisha