हम सभी के बीच कई ऐसे लोग मौजूद होते हैं, जिनसे हम बातें करना तो दूर, हम उन्हें देखना तक पसंद नहीं करते हैं| और ऐसा सिर्फ अमूमन हमारे साथ ही नहीं बल्कि कई बड़े सितारों के साथ भी होता है| ऐसे में अपनी आपकी इस पोस्ट के जरिए हम आपको टीवी सीरियल्स के कुछ ऐसे कपल से मिलाने जा रहे हैं, जिन्हें ऑनस्क्रीन अपने पार्टनर के ऊपर जमकर प्यार लुटाते हुए देखा गया था, पर असल जिंदगी में यह सितारे उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं, और कुछ तो ऐसे हैं जो एक दूसरे का चेहरा तक नहीं देखना चाहते हैं…

नैतिक सिंघानिया- अक्षरा सिंघानिया

हमारी इस लिस्ट की शुरुआत स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुए सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आई अक्षरा सिंघानिया और नैतिक सिंघानिया की जोड़ी से होती है, जो भले ही ऑनस्क्रीन एक दूसरे पर जान छिड़कने नजर आते थे| लेकिन अगर असल जिंदगी की बात करें तो, नैतिक के किरदार में नजर आए अभिनेता करण मेहरा और अक्षरा सिंघानिया के किरदार में नजर आई हिना खान कि एक दूसरे से बिल्कुल नहीं बनती है|

इशिता भल्ला- रमन कुमार भल्ला

स्टार प्लस चैनल के ही एक और बेहद पॉपुलर सीरियल यह है मोहब्बतें में नजर आई रमन कुमार भल्ला और इशिता भल्ला की जोड़ी को भले ही ऑनस्क्रीन एक दूसरे पर खूब प्यार बरसाते हुए देखा गया है, लेकिन असल जिंदगी में इशिता के किरदार में नजर आई एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और रमन भल्ला के किरदार में नजर आए एक्टर करण पटेल एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं|

सूरज राठी- संध्या राठी

स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुए एक बेहद सफल और लोकप्रिय सीरियल दीया और बाती हम में संध्या राठी की किरदार में नजर आई एक्ट्रेस दीपिका सिंह और सूरज राठी के किरदार में नजर आए अभिनेता अनस राशिद ऑनस्क्रीन एक बेहद ही सपोर्टिव और लविंग कपल के रूप में नजर आए थे, लेकिन असल जिंदगी में इन दोनों की बिल्कुल भी नहीं बनती है| और एक बार तो सेट पर ही अनस राशिद को दीपिका सिंह ने किसी बात पर थप्पड़ भी मार दिया था|

प्रेरणा- सेजान खान

टीवी के कुछ सबसे लोकप्रिय और मशहूर धारावाहिकों में शामिल सीरियल कसौटी जिंदगी की में नजर आई प्रेरणा और सेजान खान की जोड़ी को दर्शकों द्वारा ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया गया था, और इसके साथ साथ ऑनस्क्रीन भी इन दोनों को एक दूसरे के काफी करीब देखा गया था| पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, असल जिंदगी में प्रेरणा के किरदार में नजर आई अभिनेत्री श्वेता तिवारी और सेजान खान के किरदार में नजर आए अभिनेता अनुराग बसु एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं|

अकबर- जोधा बेगम

ज़ी टीवी चैनल पर प्रसारित हुए प्रसिद्ध धारावाहिक जोधा अकबर में अभिनेता रजत टोकस को बादशाह अकबर और अभिनेत्री परिधि शर्मा को जोधा बेगम की किरदार को निभाते हुए देखा गया था| ऑन स्क्रीन इन दोनों के किरदार को वाकई बेहद करीब दिखाया गया था, जैसा कि अकबर और जोधा बाई के बीच रिश्ता था| पर अगर असल जिंदगी की बात करें तो, अभिनेता रजत टोकस और परिधि शर्मा एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं|

By Anisha