बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर आज फिल्म जगत के एक बेहद जाने-माने और सफल अभिनेता बन चुके हैं| आज देशभर में अक्षय कुमार के लाखों चाहने वाले मौजूद हैं और इसी वजह से आज अक्षय कुमार के साथ साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी अक्सर खबरों और सुर्खियों में बने रहते हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना और उनके बेटे आरव से जुड़े एक ऐसे ही किससे से रूबरू कराने जा रहे हैं जो बेहद मजेदार है और इसे खुद ही अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया था|

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना आज भले ही फिल्मों से दूर हैं पर इसके बावजूद इनकी लोकप्रियता पर इसका अधिक असर देखने को नहीं मिलता है| ट्विंकल खन्ना अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जिस वजह से उनकी आज अच्छी खासी फैन फॉलोइंग मौजूद है| बता दे, अपने इंटरव्यू के दौरान ट्विंकल खन्ना ने इस बात का जिक्र किया था के उनके बेटे आरव उनकी एक फिल्म की क्लिप को लेकर उन्हें बार-बार चढ़ाते हैं और मजाक उड़ाते हैं|

आगे ट्विंकल खन्ना ने यह भी बताया था उनके बेटे आरव ने जन्मदिन के मौके पर उस दिन का एक बकायदा कोलाज बनाया था| इस सीन के बारे में बताते हुए ट्विंकल खन्ना ने बताया था के यह एक किसिंग सीन है जो उन्ही की फिल्म जान का है जिसे लेकर कई बार उनके बेटे आरव उनका मजाक उड़ा चुके हैं| ट्विंकल खन्ना ने आगे कहा था कि उनके बेटे आरव बेहद शरारती हैं|

बीते कुछ वक्त पहले ही इंस्टाग्राम में अकाउंट पर ट्विंकल खन्ना ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने यह बात बताई थी के उनके बेटे आरव ने अपने मोबाइल में पुलिस नाम से उनका नंबर सेव करके रखा है| बता दे, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव अपने पेरेंट्स के साथ काफी प्यारा बांड शेयर करते हैं|

बात करें अगर अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार की तो इनकी उम्र अभी 17 साल है| अभी की कहे तो आरव सोशल मीडिया से भी दूर रहते हैं और अधिकतर वह अपनी पढ़ाई और अन्य एक्टिविटीज पर फोकस करते हैं| बेटे आरव के अलावा अक्षय कुमार की एक बेटी भी है जिनका नाम नितारा है| साथ ही बताते चलें, अक्षय कुमार के यह दोनों बच्चे लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं|

अक्षय कुमार के बेटे आरव अभी जुहू में बने इकॉले मोंडिआले वर्ल्ड स्कूल में पढ़ते है और अपने पिता की तरह ही  अभी पढ़ाई के अलावा कई अन्य चीजों का शौक है| आरव अक्षय कुमार की तरह ही काफी अच्छी कुकिंग कर लेते हैं  और साथ ही उन्होंने मार्शल आर्ट की भी ट्रेनिंग ली है|

बता दे अपने पिता अक्षय के साथ आरव एक दोस्त जैसा रिश्ता रखते हैं और लगभग हर छोटी बात पिता से शेयर करते हैं|बताते चलें, अक्षय कुमार के बेटे आरव का जन्म 15 सितंबर, 2002 में हुआ था जो आज काफी हैंडसम और स्मार्ट हो चुके है|

By Akash