बॉलीवुड एक्ट्रेस जानवी कपूर और अभिनेता वरुण धवन फिल्म इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और चर्चित कपल्स में से एक है| वही इन दिनों वरुण धवन और जानवी कपूर दोनों ही अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं और इसी बीच यह दोनों अपने बिजी शेड्यूल में से वक्त निकालकर एमस्टरडम की गलियों में घूमते हुए देखे गये है |

वही इन्होंने अपने दोस्तों के साथ काफी अच्छा समय बिताया और इस दौरान इनके दोस्तों के साथ बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भी नजर आई| दरअसल अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भी इन दिनों एमस्टरडम में के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं जहां पर वह वरुण धवन और जानवी कपूर से भी मिली और इस दौरान सभी ने मिलकर काफी अच्छा समय बिताया | वही अब सोशल मीडिया पर इन सभी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है जिसे इनके फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं|

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और चर्चित स्टार किड्स में से एक है और वही न्यासा देवगन भले ही सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहती परंतु इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर इनकी फैन फॉलोइंग काफी शानदार है| न्यासा देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी प्राइवेट कर रखा है परंतु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर न्यासा देवगन के नाम से कई सारे फैन पेज बने हुए हैं जिन पर अक्सर ही न्यासा देवगन की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोस वायरल होते रहते हैं|

न्यासा देवगन की कोई भी तस्वीर सामने आती है तो उसे वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता और वही इन दिनों न्यासा देवगन की तस्वीरें बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और जानवी कपूर के साथ जमकर वायरल हो रही है|वही बॉलीवुड एक्ट्रेस जानवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की है जिसमें सभी एक साथ लंच करते हुए नजर आ रहे हैं और जमकर मस्ती करते हुए भी देखे जा सकते हैं|

वैसे तो जानवी कपूर के लुक और स्टाइल पर हर कोई फिदा हो जाता है परंतु इन तस्वीरों में न्यासा देवगन ने भी अपने लुक से सभी को दीवाना बना लिया है और वह इस ड्रेस में काफी हॉट और ग्लैमरस नजर आ रही है|सामने आई तस्वीरें जानवी कपूर और न्यासा देवगन दोनों रेड कलर की ड्रेस में ट्विनिंग करती हुई नजर आ रही है और इस आउटफिट में दोनों बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं| वही जानवी कपूर और न्यासा देवगन की दोस्ती लोगों को काफी पसंद आ रही है |

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं किया है हालांकि इसके बावजूद भी न्यासा देवगन आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाती है| वही न्यासा देवगन के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर भी इनके फैंस काफी एक्साइटेड है| न्यासा देवगन के फिल्म इंडस्ट्री में कई दोस्त बन चुके हैं जिसमें जानवी कपूर और वरुण धवन भी शामिल है|

बात करें बॉलीवुड एक्ट्रेस जानवी कपूर की तो इन्होंने फिल्म धड़क से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था और इसके बाद जानवी कपूर जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली है| जानवी कपूर की भी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी शानदार है और वो आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें साझा कर अपने तमाम प्रशंसकों का दिल जीत लेती है|

By Anisha