गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता राजकुमार अपने दमदार डायलॉग, बेहतरीन अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे| अभिनेता राजकुमार हिंदी सिनेमा जगत के ऐसे अभिनेता रहे हैं  जिनके  टक्कर का अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में नाक पहले कभी था और ना कभी होगा| राजकुमार आज भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन वो अपने  दमदार अभिनय और फिल्मों के बदौलत लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है|

राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर सन 1926 में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुआ था  आर राजकुमार एक कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे और  फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले राजकुमार का नाम कुलभूषण पंडित था लेकिन जब इन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा तब इन्होंने अपना नाम बदलकर राजकुमार कर लिया और इसी नाम से  राजकुमार को दुनिया भर में  में काफी ज्यादा पॉपुलर सिटी हासिल हुई है|

अभिनेता राजकुमार ने अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री पर लम्बे समय तक राज किया है और  अपार सफलता हासिल की थी  लेकिन राजकुमार के बच्चों को अपने पिता की तरह इंडस्ट्री में कुछ खास सफलता हासिल नहीं हो पाई और आज हम आपको राजकुमार की बेटी के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं|

अभिनेता राजकुमार ने जेनिफर नाम की एक लड़की से शादी रचाई थी जो कि पेशे से एक एयर होस्टेस थी|वही  राजकुमार से शादी करने के बाद जेनिफर ने अपना नाम बदलकर गायत्री कर लिया था और शादी के बाद इस कपल के 3 बच्चे हुए जिसमे दो बेटे पुरु राजकुमार, पारिणी राजकुमार और एक बेटी ,वास्तविकता पंडित हुई थी |

राजकुमार के तीनों बच्चे भी फिल्म इंडस्ट्री में कैरियर बनाने का फैसला किये है और  राजकुमार के बड़े  बेटे पुरु राजकुमार  बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं और वही  राजकुमार की बेटी वास्तविकता भी फिल्म इंडस्ट्री में  अपना करियर बनाने में लगी हुई है हालांकि उन्हें अब तक फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास सफलता हासिल नहीं हो पाई है लेकिन राजकुमार की बेटी वास्तविकता अभिनेता शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन है और वो उनसे बेहद प्यार भी करती है |

बता दे एक समय में शाहिद कपूर के प्रति  वास्तविकता की दीवानगी इस कदर बढ़ गई थी कि कपूर को पानी के लिए सारी हदें पार कर दी थी  दरअसल  एक समय में वास्तविकता पंडित अभिनेता शाहिद कपूर को हद से ज्यादा फॉलो करने लगी थी और जब भी शाहिद कपूर अपने घर से बाहर निकलते तब उनका रास्ता रोककर खड़ी हो जाती थी और  वास्तविकता पंडित का यह कहना है कि वह अभिनेता शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन है लेकिन  असलियत तो यही है कि वास्तविकता पंडित मन ही मन शाहिद कपूर से प्यार करने लगी थी और उनका प्यार धीरे-धीरे जुनून बन चुका था|

वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर के प्यार में इस कदर पागल हो गई थी कि वह उन पर नजर भी रखने लगी थी और यही नहीं उन्होंने शाहिद कपूर के घर के पास में ही  एक फ्लैट भी खरीदा था और इतना ही नहीं वास्तविकता पंडित तो  कुछ लोगो से ये भी कहती थी की वो  शाहिद कपूर की पत्नी है|आपको बता दें राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित की  दिमागी हालत बिल्कुल ठीक थी और वो किसी भी तरह की बीमारी से भी पीड़ित नहीं थी परंतु उनकी ऐसी हरकतें उनके करीबियों और दोस्तों को काफी ज्यादा चौका दिया था |

वही अभिनेता शाहिद कपूर भी वास्तविकता पंडित की ऐसी हरकतों से बेहद परेशान हो गए थे और एक समय में वास्तविकता पंडित से परेशान होकर शाहिद कपूर ने पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ  शिकायत भी दर्ज करवाई थी|जिसके बाद धीरे-धीरे कुछ समय के बाद वास्तविकता पंडित ने शाहिद कपूर से दूरी बना दी और  दोनों की राहें अलग हो गई हालांकि आज वास्तविकता कहां है और किस हाल में है इसकी जानकारी  किसी को नहीं है|

By Anisha