साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय ने  अपने जबरदस्त अभिनय के  बदौलत सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में अपनी एक खास पहचान बना ली है | वर्तमान समय में थलापति विजय की  फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर सुपर हिट साबित होती है|

थलापति विजय ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और वह ड्रामा रोमांस और एक्शन फिल्मों के लिए  जाने जाते हैं|थलापति विजय ने  अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में ही  कर दी थी और इनकी पहली फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी जिसका नाम ‘नालया थीरपू’ था |

इस फिल्म में काम करने के दौरान विजय केवल 18 साल के थे और इसके बाद अभिनेता विजय का फिल्मी करियर काफी सुपरहिट रहा और इन्होंने अपने कैरियर में  ‘थमिजन’, ‘थिरुपाची’, ‘पोक्किरी’, ‘विल्लू’, ‘कावलन’, ‘थुपक्की’, ‘देवा’, ‘सेल्वा’, ‘नेरुक्कू नेर’, ‘प्रियमुदन’, ‘फ्रेंड्स’  जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है| आपको बता दें सुपरस्टार विजय  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और श्रीदेवी के साथ भी फिल्मों में काम कर चुके हैं और इन्हें इनकी फिल्मों के लिए कई अवार्ड से नवाजा भी जा चुका है|

बात करें  थलापति विजय के निजी जिंदगी की तो अभिनेता ने अपनी ही फैन के साथ शादी रचाई है और इनकी प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है| आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको विजय की इसी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइये जानते है |

फिल्म इंडस्ट्री में बेशुमार सफलता हासिल करने के बाद थलापति विजय ने साल 1998 में संगीता सूर्णलिंगम से  शादी रचाई थी और अभिनेता की शादी को पूरे 23 साल हो चुके हैं और वह दो बच्चों के पिता भी बन चुके हैं| बात करें थलापति और संगीता की लव स्टोरी की तो इन दोनों की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है|

आपको बता दें थलापति विजय की  पत्नी संगीता फिल्म इंडस्ट्री की कोई ऐक्ट्रेस नहीं बल्कि  एक आम लड़की है और वह अभिनेता थलापति विजय की बहुत बड़ी फैन थी| सन 1996 में विजय की फिल्म ‘Poove Unakkaga’ रिलीज हुई थी और  इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर गजब की सफलता हासिल हुई थी|

वही इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद अभिनेता थलापति विजय अपनी अपकमिंग फिल्म की चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे और उसी दौरान अभिनेता के पास एक लड़की आई और उसने विजय से ऑटोग्राफ देने के लिए कहा साथ ही विजय को उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए बधाइयां भी दी |

वही इस मुलाकात के बाद विजय और संगीता के बीच बातचीत शुरू हो गई और दोनों ही एक दूसरे को पसंद करने लगे| वही एक दिन विजय अपने घर पर संगीता को डिनर पर इनवाइट किए और विजय का इनविटेशन पाने के बाद संगीता काफी हैरान रह गई हालांकि फिर भी वह विजय के घर गई| वहां पर विजय ने अपने माता-पिता से संगीता को मिलवाया जिसके बाद विजय के माता-पिता यह समझ गए कि विजय को यह लड़की पसंद है| जिसके बाद उसी दिन विजय के माता-पिता ने संगीता से यह पूछ लिया कि क्या तुम मेरे बेटे से शादी करने के लिए राजी हो?

संगीता ने यह सवाल सुनते ही तुरंत हां कर दी क्योंकि वह भी विजय को बेहद पसंद करती थी| इसके बाद 3 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने 25 अगस्त सन 1999 शादी रचा ली और आपको बता दें विजय थलापति जहां क्रिश्चन है वहीं संगीता हिंदू है। संगीता और विजय अब दो बच्चो के माता पिता बन चुके है और दोनों अपने जीवन में बेहद खुश है |

By Anisha