भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका कोहली के साथ इन दिनों आध्यात्मिक यात्रा पर है और इस यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश से हुई है| दरअसल इन दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और इन तस्वीरों में विराट और अनुष्का ऋषिकेश में स्वामी दयानंद गिरी के आश्रम में नजर आ रही है|

वही इस आध्यात्मिक यात्रा में अनुष्का और विराट के साथ विराट कोहली की मां सरोज कोहली भी है | बता दे आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भी अध्यात्मिक गुरु है और विराट कोहली भी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान पत्नी और मां और बेटी के साथ दयानंद सरस्वती गुरुदेव की आश्रम पहुंचे जहां पर उन्होंने गुरुदेव की समाधि पर पुष्प अर्पित किया और ध्यान लगाया|

ऋषिकेश में दयानंद सरस्वती गुरुदेव के आश्रम में मत्था टेकने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक भंडारे का आयोजन करवाया था जिसमें इन्होंने 100 संतो को भोजन करवाया और उनसे आशीर्वाद लिया| वही सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के द्वारा करवाए गए इस भंडारे की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है| सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भंडारे में संतों को भोजन करवाते हुए और उनसे आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं|

संतो को भोजन करवाने के साथ-साथ दंपत्ति ने हाथ जोड़कर उनसे आशीर्वाद लिया और उनका सम्मान किया| इस दौरान स्टार कपल अनुष्का और विराट मीडिया से भी दूरी बनाए हुए थे और उन्होंने बेहद ही सादगी भरे अंदाज में इस धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया और संतों को भोजन करवाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया है| इस दौरान जहां विराट कोहली ट्राउजर के साथ स्वेटर पहने हुए बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे थे वही अनुष्का शर्मा फ्लोरल शॉल के साथ वाइट कलर का सलवार सूट पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी|

 


आश्रम में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के आते ही उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ इकट्ठा हो गई और ऐसे में कपल ने अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई और आश्रम में साधु संतों के साथ काफी अच्छा समय बिताया| वही इसके पहले अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसमें आप देख सकते हैं कि अनुष्का एक नदी के किनारे ध्यान लगाती हुई नजर आ रही है|

हालांकि ऋषिकेश से सामने आई तमाम तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामीका नजर नहीं आई परंतु लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामीका को भी अपने इस आध्यात्मिक यात्रा में साथ लेकर गए हैं| बता दे इसके पहले भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को आध्यात्मिक स्थानों की यात्रा करते हुए देखा गया है और अभी कुछ समय पहले ही कपल वृंदावन में बाबा नीम करोली की आश्रम मत्था टेकने पहुंचा था जहां से इन दोनों की तस्वीरें को वायरल हुई थी|

By Anisha