दुनिया भर में बीते 31 अक्टूबर 2021 को हेलोवीन डे बहुत ही धूमधाम से मनाया गया है | हेलोवीन डे का उत्सव वैसे तो अमेरिका इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए  सदियों से मनाया जा रहा है  परंतु  बीते कुछ सालों में हमारे देश भारत में भी हेलोवीन डे काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाने लगा है और ऐसे में हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री के  सितारे भला कैसे पीछे रह सकते हैं|  बता दें बीते रविवार  31 अक्टूबर को बॉलीवुड के  तमाम सितारों ने हेलोवीन डे को बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है और सोशल मीडिया पर भी इन सितारों ने   हेलोवीन डे सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें साझा की है जो की इन दिनों  सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है|

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी  बेटी वामिका के साथ उसका पहला हेलोवीन  बहुत ही खास अंदाज में और धूमधाम से सेलिब्रेट किया है| गौरतलब है कि T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2021  दुबई में हो रहा है और ऐसे में  पूरी इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों दुबई में है और उनका परिवार भी उनके साथ ही है |

ऐसे में बीते रविवार को  इंडियन क्रिकेट टीम के कई  खिलाड़ी  वीकेंड के खास मौके पर  अपने परिवार के साथ एक होटल में हेलोवीन डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया था| वही अनुष्का शर्मा ने इस बेहतरीन सेलिब्रेशन की एक खास झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है और यह तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है|

क्रिकेट टीम के  इन क्रिकेटर्स ने  दुबई के  होटल में हेलोवीन का जश्न मनाया है और इस दौरान क्रिकेटर्स के बच्चे अलग-अलग कॉस्टयूम में बेहद क्यूट नजर आए| वही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लाडली बेटी वामीका तितली का कॉस्ट्यूम पहने बेहद  क्यूट दिखाई दे रही है और वही  हार्दिक पांड्या और नताशा का बेटा  अगस्त्य भी भूत वाली  कॉस्ट्यूम पहने बेहद क्यूट नजर आ रहा है|

बता दे अनुष्का शर्मा ने इस सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें साझा की है पर इन तस्वीरों में अनुष्का और विराट की बेटी वामीका का चेहरा नजर नहीं आया है |

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने इसी साल जनवरी महीने में अपनी बेटी वामीका को जन्म दिया था अब विरुष्का की बेटी 10 महीने की हो चुकी है और जन्म के इतने दिनों के बाद भी विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का  चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है | मालूम हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11  दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी और इस कपल ने 11 जनवरी साल 2021 में अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था| विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी जल्द ही 1 साल की होने वाली है और वही फैंस वामिका का  चेहरा देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है|

बात करें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की तो विराट कोहली जहां इन दिनों T20 वर्ल्ड कप में बिजी चल रहे हैं वही उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा फिल्म Qala के प्रोडक्शन में व्यस्त है और अनुष्का शर्मा को पिछली बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इस फिल्म में उनके अपोजित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान नजर आए थे| मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का शर्मा जल्द ही इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली है| फिलहाल विराट और अनुष्का दोनों ही अपनी बेटी के साथ पैरंटहुड एंजॉय कर रहे हैं |

By Anisha