भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी आज लाखों फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शामिल है, जिन्हें अक्सर ना केवल खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है बल्कि इसके साथ-साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट की वजह से भी दोनों को कई बार फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बनते हुए देखा जाता है|यही वजह है कि आज सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है, और इसी वजह से यह दोनों अक्सर ही किसी न किसी वजह से मीडिया और लाइमलाइट में बने रहते हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं| दरअसल, आज बुधवार के दिन ही विराट और अनुष्का को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां से इन दोनों का ये वीडियो सामने आया है|

इस दौरान अगर कपल के लुक्स की बात करें तो, वीडियो में विराट कोहली एक ब्लैक पेंट और वाइट कलर की स्वेट शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर एक रेड कलर का हार्ट और ‘A’ लेटर लिखा हुआ है| वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा विराट कोहली की तरह ही ब्लैक पैन्ट्स और वाइट कलर की एक प्लेन स्वेट शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं| इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने एक ब्लैक कलर की हैट भी लगा रखी है और उनके साथ साथ विराट कोहली एक बैग टांगे हुए हाथों में ब्लैक जैकेट लिए नजर आ रहे हैं|

हालांकि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही इस दौरान काफी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं, पर इस दौरान दोनों को तस्वीरों के लिए काफी शानदार और रोमांटिक अंदाज में बोल देते हुए देखा जा सकता है| इस दौरान पब्लिकली विराट और अनुष्का एक दूसरे का हाथ थामे हुए भी नजर आ रहे हैं, और इन दोनों का यह क्यूट अंदाज सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब पसंद आ रहा है|

ऐसे में अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह वीडियो फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं और इसके साथ साथ इस पर बेहद प्यारे-प्यारे और खूबसूरत कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते भी नजर आ रहे हैं|

आपको बता दें, क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद बीते साल 2017 के दिसंबर महीने में एक दूसरे से शादी रचाई थी,और अपनी शादी के तकरीबन 4 साल बाद दोनों अभी हाल ही में बीते साल 2021 में एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं| इसके अलावा इसी साल 2022 के आने वाले दिसंबर महीने में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी शादी की पांचवी सालगिरह भी सेलिब्रेट करने वाले हैं, जिसका इन दिनों फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अपने चहीते कपल की पांचवी सालगिरह के लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं|

By Anisha