भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपने दमदार खेल प्रदर्शन के दम पर न केवल लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक तगड़ी पहचान हासिल कर चुके हैं बल्कि इसके साथ-साथ अपने कैरियर से विराट कोहली ने बेशुमार दौलत और शोहरत भी हासिल की है, जिस वजह से विराट कोहली का नाम आज खेल जगत से ताल्लुक रखने वाले कुछ सबसे प्रतिष्ठित और मशहूर सेलिब्रिटीज में भी दर्ज है|

विराट कोहली की बात करें तो, आज वह क्रिकेट के साथ साथ सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन और एंडोर्समेंट करते हुए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं और इसके साथ साथ आज वह अपना खुद का स्पोर्ट्स वियर ब्रांड भी चलाते हैं, जो कि उनकी इनकम का एक बड़ा सोर्स है| इसके अतिरिक्त आज विराट कोहली के पास खुद के रेस्टोरेंट भी मौजूद है, जहां से वह एक अच्छी खासी कमाई करते हैं|

ऐसे में अब विराट कोहली अपने इसी रेस्टोरेंट्स की एक नई ब्रांच को लेकर काफी खबरों और सुर्खियों में छाए हुए हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने मुंबई में की है| आपकी जानकारी के लिए बता दें, विराट कोहली इससे पहले दिल्ली में अपना ये रेस्टोरेंट चलाते थे, जिसका नाम ‘वन8 क्यूमन’ है और अब इस नई ब्रांच के साथ विराट कोहली के बिजनेस में और इजाफा हो चुका है||


विराट कोहली ने मुंबई स्थित जुहू में अपने रेस्टोरेंट ‘वन8 क्यूमन’ की नई ब्रांच को लॉन्च किया है और इसका एक वीडियो यूट्यूब पर सामने आया है जिसमें विराट कोहली अपने इस रेस्टोरेंट का टूर कराते हुए नजर आ रहे हैं| इस रेस्टोरेंट की बात करें तो, इसकी सबसे दिलचस्प बात यह है कि क्रिकेटर ने इसे हमारे हिंदी सिनेमा के बेहद मशहूर और जानेमाने गायक किशोर कुमार के पुराने बंगले में स्टार्ट किया है, जिसका नाम पहले गौरी कुंज हुआ करता था|

अपने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत विराट कोहली ने किशोर कुमार के बंगले में क्योंकि इसका खुलासा उन्होंने मनीष पॉल के साथ हुई बातचीत के दौरान किया है, जिसमें सबसे पहले तो विराट कोहली ने बताया कि यह बॉलीवुड के दिवंगत सिंगर और एक्टर किशोर दा का बंगला है, जो हमारी अवधारणा से वास्तव में पूरी तरह से मेल खाता है| किशोर दा के बंगले में रेस्टोरेंट की शुरुआत करने को लेकर किए गए सवाल के जवाब में विराट कोहली ने बताया कि वह इसमें विश्वास करते हैं और उन्हें नहीं लगता कि जो कुछ होता है वह सिर्फ एक इंतेफ़ाक़ है|

इसके आगे विराट कोहली ने बताया कि उनके गीतों ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बहुत प्रभावित किया है और ऐसे में आज अगर वह जीवित होते तो, वह अकेले ऐसे व्यक्ति होते जिनसे विराट मिलने की इच्छा रखते हैं| इसके अलावा विराट कोहली ने बताया कि वह हमेशा से चाहेंगे कि किशोर दा को पसंद करें, क्योंकि वाकई वो बहुत प्रभावशाली व्यक्ति थे|

इसके आगे विराट कोहली ने यह भी कहा कि वह उन चीजों के लिए काम और मेहनत नहीं करना चाहते, जिनमें वह शामिल नहीं हो पा रहे हैं| इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर वह किसी भी चीज में शामिल होते हैं तो उन्हें इसमें शामिल होना अच्छा लगता है| इसके आगे उन्होंने कहा कि अपना एक समय और हिस्सा आपने इसमें निवेश किया है, और इसी वजह से उन्होंने कई चीजों का ध्यान रखा है, जिसमें खासकर खाना है|

By Anisha