बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबेरॉय इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से एक हैं जो कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं| वही विवेक ओबेरॉय की लव लाइफ थी काफी सुर्खियों में रही है और एक समय में विवेक ओबेरॉय का नाम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ने लगा था और इन दोनों के लव अफेयर के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में काफी मशहूर हुए थे |

हालांकि ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय एक ना हो सके और कुछ समय बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया जिसके बाद विवेक ओबेरॉय नहीं प्रियंका अल्वा के साथ शादी रचा कर अपना घर बसा लिया और आज विवेक ओबेरॉय अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं|विवेक ओबेरॉय और प्रियंका की शादी को 12 साल हो चुके हैं और इस कपल ने आज से ठीक 12 साल पहले 29 अक्टूबर 2010 में शादी के बंधन में बंध कर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की थी और आज 29 अक्टूबर 2022 को यह कपल अपनी शादी की 12 वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है |

विवेक और प्रियंका के वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर हम आपको इनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि काफी दिलचस्प है|विवेक ओबेरॉय जब  ऐश्वर्या राय से अलग हुए थे उसके बाद विवेक का नाम बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री के साथ नहीं जुड़ा और इतना ही नहीं विवेक बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी गायब हो गए थे परंतु इसके बाद विवेक ओबेरॉय की जिंदगी में प्रियंका की एंट्री हुई और प्रियंका ने विवेक की जिंदगी खुशियों से भर दे|

बता दे प्रियंका अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी हैं और प्रियंका को विवेक ओबेरॉय के लिए खुद उनके परिवार वालों ने चुना था| विवेक ओबेरॉय के माता-पिता यही चाहते थे कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक अपनी जिंदगी में आगे बढ़े और विवेक ओबेरॉय ने भी अपने माता-पिता की बात मानकर प्रियंका के साथ अरेंज मैरिज कर ली परंतु शादी से पहले विवेक ओबेरॉय ने अपने माता-पिता के सामने एक शर्त रखी थी |

विवेक ओबेरॉय ने अपने माता पिता से कहा था कि प्रियंका से मिलने के बाद यदि वह उन्हें पसंद आती है तो पहले वह उन्हें 1 साल तक डेट करेंगे फिर उसके अगले साल ही शादी करेंगे| वही विवेक ओबेरॉय की माँ ने उनकी यह शर्त मान ली और इसके बाद विवेक ओबरॉय प्रियंका से मिलने फ्लोरेंस गये और पहली ही मुलाकात में विवेक ओबेरॉय को प्रियंका इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने 1 साल तक वेट भी नहीं किया और साल 2010 में ही प्रियंका के साथ शादी कर ली|

आज प्रियंका और विवेक दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं और बेहद खुशहाल फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं| विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका स्टार वाइफ होने के बावजूद भी लाइमलाइट और मीडिया से कोसों दूर रहती है हालांकि विवेक ओबेरॉय के साथ उन्हें कई मौकों पर देखा जाता है और प्रियंका दिखने में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है|बता दे शादी के 12 साल बाद भी प्रियंका और विवेक की बॉन्डिंग भी कमाल की है|

By Anisha