बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शिल्पा शेट्टी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है  और शिल्पा शेट्टी के पति और  जाने-माने  बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में  मुख्य आरोपी साबित होने के बाद लंबे समय से  जेल की हवा खा रहे थे और अब  राज कुंद्रा को  फाइनली जमानत मिल गई है और पूरे 46 दिनों तक जेल में बंद रहने के बाद राज कुंद्रा वापस अपने घर आये है  और अपने परिवार के साथ हैं|

गौरतलब है कि बीते सोमवार को मुंबई कोर्ट से   50 हजार के निजी मुचलके पर  बिजनेसमैन राज कुंद्रा को जमानत  मिल गयी है   और राज कुंद्रा को  जमानत मिलने के साथ ही शिल्पा शेट्टी के  परिवार ने चैन की सांस ली है |वही राज कुंद्रा  को जमानत मिलने के बाद उनका पूरा परिवार बेहद खुश है और  इसी बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का बेटे वियान कुंद्रा  अपने पापा के घर लौटने पर खुशी जाहिर की है और वियान  राज कुंद्रा ने  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है और वियान की ये पोस्ट इन दिनों  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फैन्स इसपर जमकर अपनी अपनी  प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

बता दे  शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान  राज कुंद्रा ने  अपने पापा को  जमानत मिलने पर  खुशी जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में वियान राज कुंद्रा अपनी मां शिल्पा शेट्टी और बहन  शमीशा  शेट्टी के साथ  गणपति बप्पा की एक विशाल प्रतिमा के सामने  बैठे हुए नजर आ रहे हैं और इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए विआन राज कुंद्रा ने यह कैप्शन लिखा है कि,” जिंदगी भगवान गणेश की सूंड के जितनी ही लम्बी है… परेशानियां उनके चूहों के जितनी छोटी… हर पल उनके मोदक के जितने ही  मीठे ही…गणपति बप्पा मोरया’|

बता दे  वियान राज कुंद्रा के द्वारा लिखे गए इस खूबसूरत  मैसेज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और  वियान की इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं|आपको बता दें वियान राज कुंद्रा ने जो तस्वीर साझा की है इस तस्वीर में शिल्पा शेट्टी, वियान और समिषा तीनो ही   एक ही जैसे फ्लोरल  प्रिंटेड ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं  और इन दिनों वियान  राज कुंद्रा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

गौरतलब है कि  बीते 19 जुलाई 2021 को  शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ब्लू फिल्में बनाने और उन्हें  एप्स पर पब्लिश करने के आरोप में  मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और इस मामले में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों का बयान भी सामने आया था जिसके बाद राज कुंद्रा पिछले कुछ समय से लगातार कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे थे और वही  मुंबई पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से भी इस मामले में पूछताछ की थी | वही पिछले 2 महीने से राज कुंद्रा जेल में बंद थे  और  इस मुश्किल घड़ी में शिल्पा शेट्टी ने  कानूनी लड़ाई लड़कर ना सिर्फ अपने पति का साथ दिया बल्कि अपने परिवार की जिम्मेदारी को भी उन्होंने बखूबी निभाया है |

By Anisha