कन्नड़ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है| इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शक करोड़ों की संख्या में पहुंच रहे हैं, और बीती 14 अप्रैल, 2022 की तारीख को रिलीज हुई ये फिल्म इतने कम समय में ही वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ रुपयों की भारी कमाई कर चुकी है| इसके अलावा यह फिल्म फिल्मी दुनिया से जुड़े कई बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ चुकी है, जिस वजह से बीते काफी वक्त से यह फिल्म काफी खबरों और सुर्खियों में छाई हुई है|

इस फिल्म की बात करें तो, इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता यश, रॉकी भाई के लीड रोल को निभाते हुए नजर आए हैं| यश ने इस फिल्म में अपने किरदार को बेहद ही दमदार और बेहतरीन अंदाज में निभाया है, जिस वजह से दर्शकों के बीच इन दिनों अभिनेता की जमकर चर्चाएं भी हो रही है|

इसी के साथ साथ अभिनेता इन दिनों इस फिल्म में अपने लुक और दमदार अभिनय से भी खूब सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं, और इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी यश इन दिनों अपने दमदार परफॉर्मेंस की वजह से एक ट्रेंडिंग टॉपिक बने हुए हैं|

देखे विडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

लेकिन, अभिनेता यश के साथ-साथ अब उनकी बेटी भी इन दिनों सोशल मीडिया पर लाखों फैंस के दिलों को जीतती नजर आ रही हैं, और उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होता हुआ भी नजर आ रहा है| और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको यही वीडियो दिखाने जा रहे हैं और इसी के बारे में बात करने जा रहे हैं…

दरअसल, इस वीडियो में अभिनेता यश की बेटी अपने बेहद मासूमियत भरे क्यूट अंदाज में सलाम रॉकी भाई बोलती हुई नजर आ रही है, जो कि यश की फिल्म केजीएफ का ही एक बेहद चर्चित डायलॉग था| यश की बेटी के इस वीडियो को इसलिए भी उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इस वीडियो में उनकी महज 3 साल की प्यारी बेटी काफी क्यूट अंदाज़ में तोतलाते हुए इस डायलॉग को बोल रही हैं|

यश की बेटी का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस जमकर पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और इसी के साथ साथ उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस उनकी क्यूट लुक और मासूमियत भरे अंदाज की ढेरों तारीफें कर रहे हैं|

जानकारी के लिए बता दें, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इतने बड़े सुपरस्टार अभिनेता होने के बावजूद रियल लाइफ में यश एक परफेक्ट फैमिली मैन है, जो अपने परिवार के लिए हमेशा वक्त निकालते हैं और सभी का खासा ख्याल रखते हैं|

हम आपको बता दें, अभिनेता यश ने साल 2016 में राधिका पंडित के साथ शादी रचाई थी और अपनी शादी के 2 साल बाद यानी साल 2018 में उन्होंने अपने घर पर एक नन्ही परी का स्वागत किया था, जिनका नाम कपल ने आर्या रखा है| बताते चलें, अभिनेता यश की पत्नी राधिका भी एक फिल्म और टीवी एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान रखती हैं|

By Akash