भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और लोकप्रिय अभिनेता यश कुमार अपनी बेहतरीन अदायगी के लिए जाने जाते हैं और वर्तमान समय में यश कुमार भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं| वही भोजपुरी एक्टर यश कुमार ने बीते 12 फरवरी 2023 को अपना 38 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और इस मौके पर यश कुमार के तमाम फैंस और उनके परिवार वालों ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी|

यश कुमार का जन्म 12 फरवरी 1985 को बलिया में हुआ था और इन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी तगड़ी पहचान बनाई है| यश कुमार अपनी फिल्मों और एक्टिंग की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं और भोजपुरिया दर्शकों के बीच यश कुमार की लोकप्रियता काफी जबरदस्त है| यश कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी लाइमलाइट में बने रहते हैं|

आपको बता दें भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार यश कुमार ने अपनी लाइफ में दो शादियां रचाई है और ऐसे में अभिनेता को उनके 38 वें जन्मदिन के खास मौके पर उनकी दूसरी पत्नी निधि झा की तरफ से एक स्पेशल सरप्राइस मिला और यश कुमार के जन्मदिन के खास मौके पर निधि झा अपने पति पर प्यार लुटाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nidhi Yash Mishra (@nidhijha05)


यश कुमार और निधि झा की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है और वही इन दोनों के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री भी लोगों को बेहद पसंद आती है| बीते 12 फरवरी 2023 को यश कुमार ने अपना जन्मदिन अपनी दूसरी पत्नी और अभिनेत्री निधि झा के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया और इस खास मौके पर यश कुमार को उनकी पत्नी की तरफ से खास तोहफा भी मिला है| दरअसल अपने जन्मदिन के मौके पर यश कुमार शूटिंग पर थे|

ऐसे में निधि झा सेट पर ही अपने पति के लिए केक लेकर पहुंच गई और वहां पर उन्होंने अपने हस्बैंड को देखते ही उनके गले से लिपट गई और पूरे 18 सेकंड तक वह केवल अपने पति से लिपटी रही| पत्नी निधि झा से मिले इस खूबसूरत सर्प्राइज को देखकर यश कुमार खुशी से झूम उठे |

इसके बाद यश कुमार ने अपनी पत्नी निधि के साथ केक कट किया और एक दूसरे को खिलाया और इस खास मोमेंट का वीडियो निधि झा और यश कुमार ने अपने-अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है| वही इस वीडियो में एक और चीज लोगों का दिल जीत रही है| दरअसल यश कुमार ने जब केक कट करके अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया तब निधि झा ने उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया और एक्ट्रेस का यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है|

निधि झा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है और इस पोस्ट के साथ उन्होंने लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है| निधि झा ने अपने पति के जन्मदिन के मौके पर उन पर दिल खोलकर प्यार लुटाया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है|निधि झा के द्वारा शेयर की गई यह दिल छू जाने वाली पोस्ट लोगों को बेहद पसंद आ रही है और वही इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए यश कुमार को उनके तमाम फैंस जन्मदिन की ढेरों बधाइयां भी दे रहे हैं|

By Anisha