राजनेता और देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास लाखों लोगों की पहली पसंद हैं। वे अपने बेबाक अंदाज को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लेकिन इस बार कुमार विश्वास अपने बेबाक अंदाज को लेकर नहीं बल्कि अपने सुंदर घर को लेकर सोशल मीडिया पर बने हुए हैं। कुमार विश्वास का ये घर बताता हैं कि वे प्रकृति के कितना करीब हैं।

कुमार विश्वास का य देसी घर

आपने कुमार विश्वास के प्रकृति से जुड़ाव को उनकी कविताओं में भी देखा जा सकता हैं। आपको बता दें कि कुमार विश्वास मिट्टी के बने घर में रहना पसंद करते हैं। आपने भी सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास के इस घर की तस्वीरों को देखा होगा। कुमार के पैतृक गांव में अपने लिए खूबसूरत खास घर बनाया है। कुमार विश्वास ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपना ये सुंदर सा घर बनाया हैं।

यह घर आपको देखने में भले ही मिट्टी का और पुराने जमाने का दिखें लेकिन इस घर में जरुरत की हर चीजों को देखा जा सकता हैं। कुमार विश्वास का ये घर ईट सीमेंट से नहीं बल्कि मिट्टी और गोबर से तैयार किया गया है। इस घर की सुंदरता को देखकर आप भी इस घर के दीवाने हो जाएंगे। आपको बता दें कि कुमार विश्वास के इस घर में घर के बाहर चूने से दीवारों पर कई सुंदर-सुंदर डिजाइन बनाए हुए हैं।

घर में खेती से लेकर गाय भी पालते है

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में आप भी देख सकते हैं कि कुमार विश्वास कैसे अपने गार्डन में सफाई करते हुए नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं कवि कुमार विश्वास अपने इस घर में एक गाय को भी पालते हैं। कुमार विश्वास के इस घर में एक लाइब्रेरी भी है। इसके साथ ही यहां एक स्टूडियो भी बनाया हुआ है।

इसके साथ ही पूरी तरह प्रकृति से अपने जुड़ाव को बनाए रखने के लिए कुमार विश्वास ने अपने इस देसी घर में खेत की भी जगह रखी है। कुमार विश्वास के इस घर में ना तो ज्यादा गर्मी लग सकती हैं और ना ही सर्दी। बिना ऐसी के भी यहां आप गर्मी में भी आसानी से रह सकते हैं।

By Rubi