किसी भी सीरियल या शो में नजर आने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट उसे और अधिक रीयलिस्टिक और खूबसूरत बना देते हैं| और इसी के साथ साथ खुद भी वो लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो जाते हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ही चाइल्ड आर्टिस्ट से रूबरू कराने जा रहे हैं जो आज बड़े हो चुके हैं और पहले से काफी अधिक स्टाइलिश भी हो गए हैं…

सिध्दार्थ निगम

बेहद मशहूर शार्ट वीडियो प्लेटफार्म टिक टॉक से गजब की लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता सिद्धार्थ निगम ने साल 2011 में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी| सिद्धार्थ की कहे तो चक्रवर्ती अशोक सम्राट, सिद्धार्थ महाकुंभ, चंद्र नंदिनी और पेशवा बाजीराव जैसे शानदार सीरियल्स में देखा जा चुका है| वही अगर बात करें उनके शुरुआती दिनों की तो एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और पहली बार बॉलीवुड फिल्म धूम 3 में सिद्धार्थ निगम नजर आए थे|

अशनूर कौर

अपने क्यूट लुक और शानदार एक्सप्रेशंस के दम पर लाखों दिलों में अपनी जगह बना चुकी प्रशासनिक और भी एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में एक्टिंग की दुनिया में आई थी| टीवी शो झांसी की रानी के जरिए साल 2009 में अशनूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी| वही अगर अभी की कहे तो पटियाला बेब्स को लेकर अशनूर कौर इन दिनों काफी अधिक सुर्खियों में है और अभी पहले से काफी अधिक स्टाइलिश और ग्लैमरस भी हो गई है|

रीम शैख

महज 6 साल की उम्र में एक्ट्रेस रीम शेख ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी| रीम शेख की कहे तो उन्होंने साल 2010 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और नीर भरे तेरे नैना देवी में इन्हें बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट देखा गया था| वही अगर आज की कहे तो इनके लुक में काफी अधिक ट्रांसफॉर्मेशन आया है और अब यह पहले से बेहद हॉट और खूबसूरत भी हो गई हैं|

जन्नत जुबैर

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला बेहद मशहूर शो फुलवा आज भी दर्शकों के बीच अपनी एक अहम पहचान रखता है| बता दे जन्नत जुबेर रहमानी कोई और नहीं बल्कि इसी फुलवा सीरियल में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थी और उनके किरदार को दर्शकों का काफी सारा प्यार ही मिला था| जन्नत जुबेर को इस शो के बाद सीरियल तू आशिकी में भी देखा गया था और यहां भी जन्नत में अपने एक्टिंग में कोई कमी नहीं छोड़ी थी| वही अगर आज की कहे तो आज भी सोशल मीडिया पर यह गजब की पापुलैरिटी हासिल कर चुकी हैं|

अवनीत कौर

मेरी मां और सावित्री जैसे कई सीरियल्स में अपने शानदार लुक और एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी अवनीत कौर भी आज काफी लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं| अवनीत कौर की बात करें तो आज सोशल मीडिया पर इनके तकरीबन 20 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं| इसके अलावा अगर इनके वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो बीते दिनों में हैं इन्हें अलादीन में देखा गया था और साथ ही कई म्यूजिक वीडियोस में भी अवनीत अक्सर नजर आती रहती हैं| इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी अक्सर ये अपनी स्टाइलिश और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं|

By Anisha