बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने बीते 2 जून 2023 को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और एक्ट्रेस के बर्थडे के स्पेशल मौके पर उनके परिवार वाले और तमाम चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं| वहीं सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे के खास मौके पर उनके कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने भी बेहद ही खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है| दर्शन एक्ट्रेस के बर्थडे के स्पेशल मौके पर जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ अलग-अलग मौकों की काफी सारी तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक्ट्रेस के लिए एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है|

जहीर इकबाल के द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोगों के बेहिसाब रिएक्शन सामने आ रहे हैं क्योंकि बातों ही बातों में जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा से अपने दिल की बात कहीं है और उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया है| बता दे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे समय से अपनी डेट इन अफवाहों को लेकर चर्चा में बने हुए थे परंतु इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ना तो कभी किसी भी तरह की प्रतिक्रिया दी और ना ही अपने रिश्ते से इनकार किया बल्कि यह दोनों एक दूसरे को हमेशा अपना अच्छा दोस्त बताते रहे| वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर जहीर इकबाल ने खुद अपने दिल की बात अपनी पोस्ट के जरिए कह दी है |

जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे के मौके पर उनके साथ काफी सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना.. तुम हमेशा मेरे कंधे पर सिर रखती हो और तुम सबसे बेस्ट हो| हमेशा दहाड़ थी रहो और आगे बढ़ते रहो| भगवान से यही दुआ करूंगा कि तुम दुनिया को उतना देख सकूं जितना किसी ने ना देखा हो,तुम हमेशा एक जलपरी की जिंदगी जी सको। हमेशा खुश रहो। आई लव यू।”

इतना ही नहीं जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा को परफेक्ट भी बताया है..” जहीर इकबाल के इस पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में काफी सारी हर्ट वाली इमोजी शेयर करके उन पर प्यार लुटाया है| सोशल मीडिया पर जैसे ही जहीर इकबाल का सोनाक्षी सिन्हा के लिए यह प्यार भरा पोस्ट सामने आया वैसे ही वायरल हो गया है और वही जहीर इकबाल के इस पोस्ट को सोनाक्षी के प्रति उनके प्यार का इजहार माना जा रहा है|

आपको बता दें जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है और इन दोनों ही कलाकारों ने सलमान खान की फिल्म से ही इंडस्ट्री में कदम रखा था और जहां सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था तो वहीं जहीर इकबाल ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म नोटबुक के जरिए बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी| वही इन दोनों कलाकारों ने फिल्म डबल धमाल में एक साथ काम भी किया था और इसके बाद से ही इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों की लव लाइफ की चर्चाएं काफी तेज हो गई थी|

By Anisha