‘फुलवा’ और ‘तू आशिकी’ जैसे कई लोकप्रिय और मशहूर टीवी सीरियल्स में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आ चुकी जन्नत जुबेर रहमानी आज एक फेमस टिक टॉक स्टार और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के रूप में अपनी पहचान रखते हैं| जन्नत जुबेर की बात करें तो, आज वह एक फेमस मॉडल और एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं, और इसी वजह से आज उनकी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी मौजूद है|

बीती 29 अगस्त, 2022 की तारीख को जन्नत जुबेर ने अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, और ऐसे में जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें उनके सोशल मीडिया पर मौजूद लाखों फैंस ने अपने-अपने अंदाज में ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी थी, और इसके साथ साथ एक्टिंग और ग्रामर की दुनिया से जुड़े तमाम सितारे भी उन्हें खूब सारी बर्थडे विशेस देते हुए नजर आए थे|

आपको बता दें, अपने कई करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के तमाम सितारों के साथ जन्नत जुबेर ने काफी भव्य अंदाज में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, और इसके साथ-साथ उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने बर्थडे की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए साझा किए थे, जिनमें वह बेहद खुश और इंजॉयफुल मूड में नजर आई थी|

लेकिन, जन्नत जुबेर के बर्थडे सेलिब्रेशन की सामने आई तस्वीरों में उनके साथ कोई ऐसा भी नजर आया है, जिस कारण की ये तस्वीरें अब काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में भी छाई हुई है| दरअसल, जन्नत जुबेर के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके साथ उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड फैजल शेख और ‘मिस्टर फैसु’ भी नजर आए हैं, जिस वजह से अब फैंस के बीच उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं|

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अगर जन्नत जुबेर के लुक्स पर नजर डालें तो, उन्हें इनमें एक शाइनी गोल्डन कलर की स्टाइलिश आउटफिट में देखा जा सकता है, जिसे पहने हुए वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं, इसके साथ उन्होंने अपने सिर पर एक सिल्वर क्रॉउन भी पहन रखा है|

वहीं दूसरी तरफ अगर फैजल शेख की बात करें तो, उन्हें जन्नत जुबेर के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान एक ब्लैक कलर के फॉर्मल सूट में देखा गया था, जिसमें वह बेहद स्मार्ट और हैंडसम दिख रहे थे|

बताते चलें, जन्नत जुबैर की बर्थडे पार्टी में फैजल शेख के अलावा उनके कई और क्लोज फ्रेंड भी शामिल हुए थे, जिनमें चेतना पांडे और मोनी रॉय सहित टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल रूबीना दिलाईक और अभिनव कोहली जैसे सितारों के नाम शामिल है|

फैजल शेख और जन्नत जुबैर की बात करें तो, सोशल मीडिया पर शेयर की गई अपनी तस्वीरों और वीडियोस में अक्सर यह दोनों एक साथ नजर आते रहते हैं, और इन दोनों के फ्रेंड को भी इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आती है|

इतना ही नहीं बल्कि फैंस के बीच तो जन्नत जुबेर और फैसल शेख को कपल के रूप में जाना जाता है, जबकि दोनों की तरह से इस रिलेशनशिप पर किसी भी तरह की कंफर्मेशन सामने नहीं आई है और अधिकतर यह दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हुए नजर आते हैं|

By Akash