बॉलीवुड में आज एक बेहद पॉपुलर सिंगर के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले इंडस्ट्री के जाने-माने प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल आज अपनी बेहतरीन आवाज की बदौलत लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं| हालांकि, जुबिन नौटियाल का नाम आज इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों में शामिल है, जो अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को काफी हद तक प्राइवेट रखना पसंद करते हैं|

लेकिन, इन दिनों से जुड़ी एक बड़ी खबर को लेकर जुबिन नौटियाल काफी चर्चाओं का विषय बने हुए हैं और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम उन्हीं से जुड़ी एक खबर से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं|

दरअसल, जुबिन नौटियाल से जुड़ी अब इस तरह की अपडेट्स सामने आ रही है कि अभी हाल ही में वह एक दुर्घटना का शिकार हुए हैं, जिसके बाद उनकी स्थिति थोड़ी सी चिंताजनक है और इसी के चलते उन्हें न केवल अस्पताल में भर्ती कराया गया है बल्कि इसके साथ-साथ उनकी सर्जरी भी हुई है|

प्राप्त जानकारियों की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि सिंगर जुबिन नौटियाल बीते गुरुवार के दिन एक बिल्डिंग की सीढ़ियों से गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अपनी कोहनी पर और सिर में काफी चोटें आई थी| ऐसे में उनकी इस स्थिति को देखकर उन्हें तुरंत ही मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टर से उनका ट्रीटमेंट शुरू किया, जिसमें उनके पहले हाथ का ऑपरेशन हुआ और अब जुबिन नौटियाल को डॉक्टर्स ने अपने उस हाथ को इस्तेमाल ना करने भी सलाह दी है|

सिंगर की पीआर टीम ने की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर जुबिन नौटियाल की पीआर टीम ने खुद उनसे जुड़ी इस बड़ी खबर की पुष्टि की है और बताया है कि इस एक्सीडेंट में उनकी कोहनी टूट चुकी है और उनकी रिब्स भी क्रेक हो गई हैं| इसके अलावा उन्हें शेयर में भी हल्की चोटें आई हैं| साथ ही उनकी हाथ की सर्जरी भी की गई है|

खुलासे में पीआर टीम ने बताया कि सिंगर जुबिन नौटियाल को उनके ट्रीटमेंट के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और ऐसी स्थिति में वह उत्तराखंड स्थित अपने होम टाउन के लिए रवाना हो चुके हैं| इस सब के दौरान उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था|

फैन्स मांग रहे सलामती की दुआ

जुबिन नौटियाल की एयरपोर्ट से जो तस्वीरें सामने आई है, उनमें वह एक चेक शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान ऐसा देखा जा सकता है कि उनके दाहिने हाथ पर इस लिंग सपोर्ट लगा हुआ है| इसके अलावा जुबिन नौटियाल ने इस दौरान आंखों में चश्मा भी लगा रखा था|

ऐसे में अब जुबिन नौटियाल के फैंस उनसे जुड़ी इस खबर को पाने के बाद उनकी सलामती के लिए दुआएं मांगते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ साथ कमेंट करते हुए उन्हें अपनी तरफ से ढेरों दुआएं और बेस्ट विशेस भी देते हुए नजर आ रहे हैं| सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी पोस्ट में नजर आ रहे कमेंट को देखकर आसानी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस उनकी इस चिंताजनक स्थिति को लेकर कितने दुखी और चिंतित हैं|

By Anisha