हिंदी सिनेमा की बात करें तो अक्सर यहां से सितारों के रिलेशनशिप और लव अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं| बॉलीवुड सितारे प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी अधिक सुर्खियों में रहते हैं और फैंस इनके बारे में जानकारियां रखने में काफी उत्सुक रहते हैं| ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही कपल से मिलाने जा रहे हैं जिनके रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों काफी अधिक ट्रेंड कर रही हैं|

यह कपल कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा है| बता दे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते एक लंबे वक्त से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं लेकिन बीते कई सालों से अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट तरीके से चला रहे इन दोनों सितारों ने अब खुलकर अपने प्यार का इजहार कर दिया है|

अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक दूसरे की तस्वीरें पोस्ट की हैं और इसी के साथ इन दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया है| बता दे तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने एक दिल वाला इमोजी शेयर किया है तो वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी लेडी लव मलाइका के लिए अपना प्यार जाहिर किया है|

बात करें अगर शेयर की गई तस्वीरों की तो मलाइका चेरकी के ब्लैक एंड वाइट तस्वीर में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं| वहीं दूसरी तरफ अर्जुन की तस्वीर में काफी हैंडसम लग रहे हैं| बता दे इन दोनों सितारों ने एक दूसरे की तस्वीरें खींची हैं| हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया के जरिए इन्होंने अपना प्यार जताया है लेकिन इस बार इन्होंने काफी खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है| वह इससे पहले भी मलाइका अरोड़ा ने एक बार अर्जुन की तस्वीर शेयर की थी और अर्जुन को उन्होंने अपना संडे व्यू बताया था|

इसके अलावा हम आपको बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई बार एक दूसरे के साथ डेट पर और घूमते फिरते भी नजर आ चुके हैं| इसके साथ साथ इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ वेकेशंस पर छुट्टियां मनाते भी देखा जा चुका है| इसके अलावा हम आपको बता दें के अर्जुन के परिवार की तरफ से भी इस रिश्ते की मंजूरी मिल चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ मलाइका के बेटे और अरहान के रिश्ते भी अर्जुन के साथ काफी अच्छे हैं|

हालांकि इन दोनों का रिश्ता अक्सर ही विवादों में फंसा नजर आता है और कई बार सोशल मीडिया पर इन दोनों को कॉल भी किया जाता है| ऐसा इसलिए क्योंकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 11 सालों का अंतर है| पर अर्जुन और मलाइका दोनों ही इस तरह के ट्रोलर्स पर ध्यान नहीं देते हैं और इन दोनों को अक्सर ही अपने रिश्ते को एक साथ खुलकर इंजॉय करते देखा जाता है|

जानकारी के लिए बता दें अर्जुन से पहले मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान के साथ हुई थी जिनसे पूरे 19 सालों बाद मलाइका ने तलाक लिया था|

By Anisha