फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां आज हमारे बीच मौजूद हैं, जो अधिकतर मीडिया और लाइमलाइट से दूर दूर ही रहना पसंद करते हैं और इन्हें अपनी जिंदगी को भी काफी हद तक प्राइवेट तरीके से जीते हुए ही देखा जाता है| लेकिन, इन सितारों को कई बार किसी न किसी कारण से खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| ऐसे में हमारी आज की यह पोस्ट भी एक ऐसे ही बॉलीवुड अभिनेता से जुड़ी हुई है, जो वैसे तो परदे पर निभाए गए अपने किरदारों की वजह से आज भी फैंस द्वारा काफी याद किए जाते हैं, लेकिन यह उतना अधिक मीडिया और लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते हैं|

अपनी आज की इस पोस्ट में हम बॉलीवुड के जिस अभिनेता के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि एक्टर शर्मन जोशी हैं, जिन्हें बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए आज भी याद किया जाता है| लेकिन, इन दिनों एक्टर शर्मन जोशी अपनी अपकमिंग गुजराती फिल्म कांग्रेचुलेशंस को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं, जिस वजह से हमारी आज की यह पोस्ट भी अभिनेता की इसी अपकमिंग फिल्म से जुड़ी हुई है…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharman Joshi (@sharmanjoshi)


दरअसल, इन दिनों एक्टर शर्मन जोशी अपनी अपकमिंग फिल्म कांग्रेचुलेशंस के प्रमोशन में लगे हुए हैं, और ऐसे में अब इसी सबके बीच अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी तेजी से ट्रेंड हो रहा है और इसी वीडियो की वजह से शर्मन जोशी अब काफी सुर्खियों में भी छाए हुए हैं|

ऐसा इसलिए क्योंकि एक्टर शर्मन जोशी का जो वीडियो इन दिनों चर्चाओं में है, उसमे वो अपनी बॉलीवुड की आईकॉनिक फिल्म 3 ईडियट्स की कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं| सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शर्मन जोशी के साथ इस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और आर माधवन भी नजर आए हैं और इसी वजह से अब यह वीडियो अब एक ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है|

इस वीडियो को एक्टर शर्मन जोशी ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए शेयर किया है, जिसमें वह एक्टर आर माधवन के साथ अपनी फिल्म का काफी यूनिक और फनी स्टाइल में प्रमोशन करते हुए नजर आए हैं| वीडियो की शुरुआत में शर्मन जोशी अपनी फिल्म के बारे में बता रहे होते हैं, तभी आर माधवन वहां पर पहुंच जाते हैं और फिर अभिनेता से उनकी फिल्म का नाम पूछते हैं, जिस पर शर्मन जोशी ‘कांग्रेचुलेशन’ कहते हैं| इस पर आर माधवन अपना रिएक्शन देते हुए थैंक्स कहते हैं, जिसके बाद शर्मन जोशी बताते हैं कि यह उनकी फिल्म का नाम है|

लुक्स की बात करें तो, सरमन जोशी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आर माधवन के साथ साथ एक्टर आमिर खान भी बिल्कुल सेम लुक में नजर आ रहे हैं| इन सभी सितारों ने वीडियो में एक लाल रंग की जर्सी और ट्रेक पैंट पहन रखे हैं, और उसके ऊपर सभी ने ब्लैक कलर की जैकेट पहन रखे हैं|

ऐसे में अब इतने सालों बाद इस आईकॉनिक कॉन्बो को एक साथ देख कर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इस वीडियो पर अपने ढेरों रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं| इसके अलावा फैंस इस वीडियो पर कमेंट करते हुए 3 ईडियट्स फिल्म के सीक्वल की भी डिमांड करते हुए नजर आ रहे हैं|

By Anisha