एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और चर्चित कपल्स में शामिल एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी आज बॉलीवुड के पावर कपल्स में शामिल है, जिनकी ना केवल आज लोगों के बीच काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है| ऐसे में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज अक्सर ही किसी न किसी वजह से मीडिया और लाइमलाइट में बने रहते हैं और कपल के फैंस आज उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी किसी भी तरह की छोटी से छोटी अपडेट में भी काफी उत्सुकता रखते हैं|

अगर वर्तमान समय की बात करें तो, अभी हाल ही में बीते कुछ समय पहले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी का स्वागत किया है, जिसके बाद इन दिनों बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक दूसरे के साथ अपने जिंदगी के सबसे खूबसूरत पैरंटहुड फेज़ को इंजॉय कर रहे हैं| इस बीच बिपाशा और करण सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय बने हुए हैं और सोशल मीडिया के जरिए अक्सर ही दोनों अपनी बेटी के साथ बिताए गए अपने खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें और वीडियोज को फैंस के साथ साझा करते हुए नजर आते हैं|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई एक ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसे एक्ट्रेस ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए शेयर किया है और इसके साथ एक्ट्रेस ने एक बेहद ही खूबसूरत और प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है| अपनी शेयर की गई पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है-’मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत भूमिका… देवी की मां होना… दुर्गा दुर्गा धन्यवाद…’

देखे इंस्टाग्राम पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई पोस्ट की बात करें तो, एक्ट्रेस ने अपनी लाडली बेटी देवी के साथ एक बेहद क्यूट और प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें बिपाशा बसु अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं| अपनी शेयर की गई तस्वीर में बिपाशा बसु अपनी बेटी के पैरों को किस करती हुई नजर आ रही हैं, और एक्ट्रेस के लिए यह पल और एहसास कितना खास है, इसका अंदाजा सिर्फ उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से ही काफी आसानी से लगाया जा सकता है|

बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को अब उनके फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है और उनके साथ साथ एक्टर करण सिंह ग्रोवर के फैंस भी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं| इसके साथ-साथ बिपाशा बसु की इस तस्वीर पर फैंस बेहद खूबसूरत और प्यार भरे कमैंट्स भी करते हुए नजर आ रहे हैं| बताते चले, एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये बहुत क्यूट और प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया के साथ-साथ इंटरनेट पर भी फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बीते साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, और अपनी शादी के तकरीबन 5 साल बाद बीते साल 2022 के नवंबर महीने में कपल ने अपनी बेटी देवी का स्वागत किया है|

By Akash