बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी खुद की यह काफी अच्छी खासी पहचान बना चुकी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में जानी जाती हैं, जिनकी आज भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लाखों चाहने वाले मौजूद हैं और इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा आज अक्सर ही किसी न किसी वजह से मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती हैं|

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, आज वह इंडस्ट्री की कुछ ऐसी सेलिब्रिटीज में शामिल है, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को काफी बैलेंस रखकर चलती हैं और अपने कैरियर के साथ-साथ वह अपनी फैमिली और निजी जिंदगी के लिए भी वक्त निकालना बखूबी जानती हैं| ऐसे में प्रियंका चोपड़ा आज अक्सर ही अपनी फैमिली के साथ वेकेशंस पर जाते हुए और क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं, जिसकी तस्वीरें भी वह अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं|

प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अक्सर ही कुछ ना कुछ पोस्ट करते हुए देखा जाता है, जिनकी वजह से एक्ट्रेस अपने फैंस के बीच अक्सर ही एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी रहती हैं| ऐसे में हमारी आपकी यह पोस्ट भी प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की कुछ ऐसी ही तस्वीरों से जुड़ी हुई है, जिन्हें एक्ट्रेस ने खुद ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए पोस्ट किया है और एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई उनकी यह लेटेस्ट फोटोस अब सोशल मीडिया के साथ-साथ इंटरनेट पर भी फैंस के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है|

सोशल मीडिया पर प्रियंका ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें एक्ट्रेस हमेशा की तरह बेहद ही शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं| अपनी पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने कुल 3 तस्वीरें शेयर की है, जिसमें से पहली और तीसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बर्फ के बीच काफी कूल अंदाज़ में पोज देती हुई नजर आई हैं और इसके अलावा दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने कुछ फ्रेंड्स के साथ सेल्फी क्लिक करती हुई नजर आ रही हैं|

इन तस्वीरों में अगर प्रियंका चोपड़ा के लुक्स की बात करें तो, एक्ट्रेस इन तस्वीरों में एक रेड और ब्लू कलर की डिजाइन वाले वाइट सेक्टर में नजर आ रही हैं, जिसके साथ एक स्टाइल स्टेटमेंट ऐड करने के लिए एक्ट्रेस ने सनग्लासेस भी पहन रखे हैं और इस दौरान एक्ट्रेस एक स्ट्रॉलर लिए हुए भी नजर आ रही हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका के कोलोराडो स्टेट में बर्फबारी के बीच वैकेशन इंजॉय कर रही हैं, जिसका एक बेहद खूबसूरत और प्यारा सा नजारा एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में भी नजर आ रहा है| अपनी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है-’हर रोज परफेक्ट मोमेंट्स बनाते हुए!’

प्रियंका द्वारा शेयर की गई इन लेटेस्ट फोटोज को अब उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और इसके साथ साथ फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर कमेंट्स करते हुए उनके बेहद गॉर्जियस और स्टाइलिश लुक्स की भी खूब सारी तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं| बताते चलें, प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों से पहले उनके हस्बैंड निक जोनास ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह इसी बर्फीले माहौल में स्केटिंग करते हुए नजर आए थे|

By Akash