सोनी टीवी  पर प्रसारित होने वाला टीवी का सबसे चर्चित कॉमेडी शो  द कपिल शर्मा शो  मौजूदा समय में दर्शकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय साबित हो रहा है|इस शो को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है जिसके चलते  कपिल शर्मा का यह शो टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो बन चुका है|बता दे बीते शनिवार को ‘द कपिल शर्मा’ शो में गेस्ट बनकर बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अपनी  अपकमिंग फिल्म “बॉब बिस्वास” के  प्रमोशन के लिए पहुंची थी और इस दौरान इन दोनों सितारों ने  कपिल शर्मा शो को जमकर एंजॉय किया और दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया|

द कपिल शर्मा शो में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह ने  दर्शकों को खूब एंटरटेन किया इसके साथ ही शो के दौरान  अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखने के बाद लोगों की नजरों में अभिषेक बच्चन के लिए सम्मान और भी ज्यादा बढ़ गया और ऐसे में सोशल मीडिया पर अब अभिषेक बच्चन के साथ साथ  पूरे बच्चन परिवार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं|

दरअसल जब  अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह कपिल शर्मा के शो पर अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे  उसी दौरान जहां कपिल शर्मा हमेशा की तरह बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ फ्लर्ट  कर रहे होते हैं अभी अभिषेक बच्चन भी चित्रांगदा सिंह की खिंचाई करने लगते हैं और फिर चित्रांगदा कहती है कि,” अरे कुछ तो लिहाज रखिए , देखिए मम्मी बैठी हुई है” ऐसा कहने के बाद  चित्रांगदा दर्शकों के बीच बैठी कपिल शर्मा की मां की तरफ इशारा करती है|वही  चित्रांगदा की बात सुनकर अभिषेक तुरंत यह बोलते हैं कि अरे कपिल पहले बताना चाहिए था ना कहां है मम्मी?

इतना कहने के बाद अभिषेक बच्चन तुरंत अपनी सीट से उठते हैं और कहते है की  मैं खुद ही चला जाता हूं उनके पास| इसके बाद अभिषेक बच्चन स्टेज से उतर कर दर्शकों के बीच बैठी कपिल शर्मा की मां के पास जाते हैं और उनके चरण स्पर्श करते हैं जिस पर कपिल शर्मा की मां बहुत खुश होती हैं और वह उन्हें आशीर्वाद देती हुई नजर आती है|वही अभिषेक बच्चन का यह व्यवहार देखने के बाद लोगों के मन में अभिषेक बच्चन के लिए मान और भी ज्यादा बढ़ गया है और सोशल मीडिया पर हर कोई अभिषेक बच्चन की तारीफ कर रहे हैं | अभिषेक बच्चन के इस सभ्य व्यवहार को देखने के बाद लोगों का कहना है कि,” इसीलिए तो बच्चन परिवार सबसे अलग है|

अभिषेक बच्चन का कपिल शर्मा की मां का चरण स्पर्श करना लोगों के  दिल को भा गया है और जिसके चलते सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन की हर तरफ तारीफ हो रही है | वही  सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन की  तारीफ करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है कि,” अभिषेक बच्चन की नम्रता और प्रेम यह बताता है कि वो  किस परिवार से ताल्लुक रखते हैं जहां पर प्रेम और संस्कारों को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है| वही कुछ अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि,” अभिषेक आपने तो दिल  ही जीत लिया|”

By Anisha