बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी चार्म  निक जोनस की शादी को 3 साल पूरे हो चुके हैं और हाल ही में बीते 1 दिसंबर 2021 को इस कपल ने अपनी शादी का थर्ड वेडिंग एनिवर्सरी बेहद ही धूमधाम से और खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के पावर कपल मे से एक है और  दोनों ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को बखूबी बैलेंस करना जानते हैं और यही वजह है कि  आज बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी इन दोनों की जोड़ी की मिसाल दी जाती है|

बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी और इन दोनों ने 1 दिसंबर  2018 को क्रिश्चियन रिती रिवाज के साथ शादी  रचाने के बाद 2 दिसंबर 2018  को हिंदू रीति रिवाज से एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे|  प्रियंका और निक जोनस की शादी जयपुर के उम्मेद भवन में  दोनों के परिवार  कुछ करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुई थी|  वही निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी की ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी जो की जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी  जितना ज्यादा मशहूर हुई थी उतना ही प्यार लोगों ने इन दोनों की जोड़ी को दिया है और  भले ही प्रियंका चोपड़ा उम्र में  अपनी पति निक जोनस से बड़ी हो पर  उम्र का अंतर इन दोनों ने कभी अपने प्यार के बीच नहीं आने दिया और आज दोनों ही एक दूसरे के साथ मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं| सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक अक्सर ही एक दूजे पर प्यार लुटाते हुए तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं |

बता दे हाल ही में बीते 1 दिसंबर 2021 को इस कपल ने अपनी शादी की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया है | एनिवर्सरी के खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने अधिकारी इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी रोमांटिक डिनर डेट का एक  शानदार वीडियो भी शेयर किया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश नजर आ रही है| वही प्रियंका चोपड़ा ने भी इसी डिनर डेट की एक शानदार तस्वीर  अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करके निक जोनस को  वेडिंग एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी है|

सोशल मीडिया पर इन दोनों की ही पोस्ट इन दिनों जमकर वायरल हो रही है और इनके पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट करके इन दोनों को वेडिंग एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और इनके पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं|बता दे निक जोनस ने जो वीडियो शेयर किया है वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एक चेयर पर बैठी हुई कैमरे के सामने देखकर सब को हाय करती हुई नजर आ रही है |

वही  निक जोनस ने जो वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में आप इस रूम की खूबसूरत सजावट भी देख सकते हैं| वही इस वीडियो को देखने के बाद यह तो साफ हो जाता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ने ही अपनी वेडिंग एनिवर्सरी को बेहद स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया है और इस सेलिब्रेशन की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है |

By Anisha